18 यात्रियों की गई जान: स्लीपर बस में पीछे से घुसा टैंकर, भीषण सड़क हादसे में 18 की मौत, 30 घायल

दर्दनाक हादसा: यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और डबल डेकर बस में टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई। 30 घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बस कई पलटी खाती हुई टुकड़ों में बंट गई।

डीएम और एसपी मौके पर हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा सुबह 4:30 बजे बांगरमऊ कोतवाली के पास हुआ। हादसे के वीडियो सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि अस्पताल के बाहर लाशें बिखरी पड़ी हैं।

Related Articles

close