नयी दिल्ली: UPSC CIVIL SERVICE EXAM 2022, यूपीएससी के रिजल्ट में इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। पहले चार पोजिशन पर लड़कियों का दबदबा है, जबकि पांचवें पोजिशन पर गहना और मयूर संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर हैं। अब से कुछ देर पहले यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा का परिणाम जारी कर दियाहै। इशिता किशोर ने UPSC में टॉप किया है। खास बात ये है कि पहले चार पायदान पर लड़कियों का ही कब्जा है। इशिता किशोर ने CSE 2022 की टॉपर है तो दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया, जबकि तीसरे स्थान पर उमा हरित एन हैं, चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा, पांचवे स्थान पर मयूर हजारिका और गहना नव्या को मिला है।

इकॉनोमिक्स से ग्रेजुएट हैं इशिता

यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा टॉप करने वाली इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्हें अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था। अपनी लगन और मेहनत से इशिता ने ना सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि कॉलेज का परचम भी लहराया है।इशिता किशोर अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए सुखद आश्चर्य है। अखिल भारतीय सेवाओं में सीधे ग्रुप ए और बी पदों पर नियुक्ति दिलाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली इशिता किशोर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) सेवा में जाना जान चाहती हैं। मिली जानाकरी के मुताबिक, इशिता किशोर अपने स्कूल टाइम से ही ऑल ऑलराउंडर रही. वह शिक्षा, खेल रह चीजें आगे रहती थी. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के फेमस कॉलेज श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी हैं. इसके अलावा इन्होंने 2 साल तक एडवाइजरी के तौर पर एस्टोनिया कंपनी के साथ काम किया है।

पढ़ाई में ही नहीं ऑलाराउंडर है इशिता


इन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि ग्रेजुएशन के बाद ये कॉलेज टाइम में स्पोर्ट में ज्यादा एक्टिव थी और वहां इनका काफी मन लगता था. इसके अलावा स्कूल में जितनी भी करिकुलर एक्चीवीज होती है थी, उनमें इशिता किशोर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी, क्योंकि समय-समय पर स्कूल के फैकेल्टी बताते थे कि किस तरह से हर चीजों में पार्टिसिपेंट लेना चाहिए.

इसके बाद इंटरव्यू में इशिता किशोर से पूछा गया कि अगर आप स्कूल की तरह ही आईएएस ऑल राउंडर बनोगी, तो क्या बेंचमार्क सेट करेंगी. इस पर इशिता किशोर ने जवाब देते हुए कहा कि अगर वो IAS ऑफिसर बन जाती हैं, तो वह टीम के साथ मिलकर काम करना पसंद करेंगी. इसके साथ ही वह लीडरशिप की स्किल्स का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर काम करेंगी. इसके साथ इशिता ने कहा कि जो उस वक्त टीम के लिए बेहतर होगा, उसी काम को साथ मिलकर करूंगी.

933 अभ्यर्थियों का यूपीएससी में हुआ चयन

फाइनल रिजल्टर में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्टै हुए हैं।
सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. इशिता किशोर
  2. गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4. स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद
  8. अनिरुद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास्तव

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...