गलत खाते में चला गया UPI पेमेंट? अब आसानी से वापस पाएंगे पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली: डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ते भारत में UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) पेमेंट्स आम हो गए हैं। कैश का चलन कम होता जा रहा है और लोग मोबाइल के जरिए चंद सेकंड में पेमेंट कर रहे हैं। लेकिन इस डिजिटल सुविधा के साथ एक बड़ी परेशानी यह है कि अगर गलती से किसी गलत अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो जाए, तो उसे वापस पाना मुश्किल हो जाता है।

हालांकि अब चिंता की बात नहीं है। अगर आपने गलती से किसी गलत खाते में UPI पेमेंट कर दिया है, तो एक आसान प्रक्रिया के जरिए आप अपना पैसा वापस पा सकते हैं।

गलत खाते में पैसा चला जाए तो क्या करें?

अगर आपने गलती से किसी गलत अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया है और सामने वाला व्यक्ति पैसे लौटाने से मना कर रहा है, तो आप तुरंत निम्न कदम उठा सकते हैं:

  • अपने बैंक में शिकायत दर्ज करें।

  • NPCI की हेल्पलाइन 1800-120-1740 पर कॉल करें।

  • NPCI के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

आपको ट्रांजैक्शन डिटेल्स, तारीख, समय और ट्रांजैक्शन ID जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

NPCI का नया नियम: अब गलती से पेमेंट होने की संभावना कम

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है जिससे UPI पेमेंट्स को और ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है।

30 जून 2025 से लागू होने जा रहे नए नियम के तहत, अब किसी को UPI पेमेंट करते समय रिसीवर का वही नाम दिखाई देगा जो उसके बैंक के कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) में दर्ज है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप जिस व्यक्ति को पेमेंट भेज रहे हैं, उसका असली नाम देखकर ही ट्रांजैक्शन करें।

Related Articles