रांची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 10 में पीसीआर जवान का कामेश्वर बेसरा ने पत्नी से विवाद के बाद शनिवार को खुद को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। घायल जवान कामेश्वर बेसरा आपने पत्नी और बच्चे के साथ इंद्रपुरी में रहता है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद से वह काफी परेशान चल रहा था। इस कारण उसने अपने कमरे में शाम लगभग 7 बजे पिस्टल से सीने में गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज के बाद परिवार के लोग कमरे में पहुंचे जहां जवान घायल गिरा पड़ा था। परिजन आनन-फानन में कामेश्वर को लेकर रिम्स पहुंचे। जहां उनका इलाज किया जा रहा है सुखदेव नगर थाना प्रभारी राजेश सिन्हा ने बताया कि कामेश्वर ने एक गोली अपने सीने में मारी है। हथियार कौन से हैं आप तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीड़ित परिवार कमरे में ताला बंद कर रिम्स में हैं। एफएसएल की टीम को जानकारी दी गई है। टीम के पहुंचते ही ताला खुलवा कर कमरे की तलाशी ली जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...