चाईबासा: नक्सली और पुलिस के बीच पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक ही दिन में दो बार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 5 जवान घायल हो गया। जवानों को एअरलिफ्ट कर रांची लाया गया। मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल है। इलाके में अभी सर्च अभियान जारी है।

कोल्हान जंगल के सरजोमबुरू में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पहली बार मुठभेड़ सुबह के 8 बजे हुई। फिर लगभग 11 बजे नक्सलियों ने दोबारा सुरक्षाबलों पर हमला हमला बोल दिया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। नक्सली पीछे हटने को मजबूर हुए और कई नक्सली गंभीर रूप से घायल भी हुए।

सुरक्षा बल के 5 जवान भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं, जिनमें से 4 को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। इन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल जवानों के नाम कृष्ण, सूरज कुमार, सुशील लाकड़ा और बुधदेव किशन है।

रांची के खेल गांव में बनाया जगा था हेलीपैड

जवानों के लिए एंबुलेंस मौके पर मौजूद थे। उन्हें तुरंत मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्च अभियान के दौरान जवानों पर अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया इस मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल है।

पुलिस के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे है। नक्सलियों को जंगलों से बाहर निकालने के लिए लंबे समय से अभियान जारी है। सुरक्षा बल पूरी तरह नक्सलियों के खात्मे को लेकर ऑपरेशन चला रहे हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...