अपडेट – 2 दोस्त की मौत : नकटा पहाड़ घूमने गए 7 दोस्त पर गिरी थी बिजली 5 जख्मी

रांची : राजधानी रांची में बारिश के बीच वज्रपात से दो पर्यटकों की मौत हो गई है. घटना चान्हो थाना क्षेत्र के नकटा पहाड़ पर हुई है. जानकारी के अनुसार नकटा पहाड़ पर रांची और चक्रधरपुर से घूमने के लिए सात पर्यटक गए थे. इस दौरान तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और चपेट में आने से दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि घटना में पांच जख्मी भी हुए हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

रांची पुलिस ने दोनों मृतकों और घायलों के नाम की सूची जारी की है. सभी प्रभावित एक ही समुदाय के हैं. घायलों में एक शख्स बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के बगिया का रहने वाला है, जो अपने रिश्तेदार के यहां आया था. वज्रपात के दौरान इतनी तेज आवाज हुई की आसपास का पूरा इलाका हल गया. यह तो गनीमत रही कि घटना के बाद स्थानीय लोगों की नजर पर्यटकों पर पड़ी और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यदि घायलों पर किसी की नजर नहीं पड़ती तो और भी क्षति हो सकती थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में रांची जिला के कांके थाना क्षेत्र के बुकरू निवासी अफाउल अंसारी और पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर निवासी मो रजा शामिल है. वहीं घायलों में चक्रधरपुर के मिल्लत कॉलोनी निवासी मो साद्दीक, चक्रधरपुर के बंगलाटांड़ निवासी आमिर जेब, चक्रधरपुर के बंगलाटांड़ निवासी अतीक इकबाल, रांची के पिठौरिया निवासी आसिफ अंसारी और बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र का निवासी मोबस्सीर सोहैल शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close