देशभर में हिटवेव का कहर जारी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

नई दिल्ली : देशव्यापी हीटवेव को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में गर्मी, लू और उससे जनित बीमारियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बता दें कि पिछले कई दिनों से कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे विभिन्न क्षेत्रों में गंभीर से बहुत गंभीर हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक मंगलवार सुबह 11:30 बजे शुरू होगी. इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देश में जारी हीटवेव की स्थिति के कारण उत्पन्न हुई स्वास्थ्य चिंताओं पर चर्चा करेंगे. सूत्रों ने कहा कि बैठक में डॉ वी के पॉल, नीति आयोग सदस्य (स्वास्थ्य), डॉ राजीव बहल, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के विशेषज्ञों के साथ बैठक में भाग लेंगे.

पिछले कुछ दिनों में, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा सहित कई राज्यों से हीट स्ट्रोक के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना मिली है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बढ़ते तापमान के 57 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 400 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

Related Articles

close