UGC NET 2022: यूजीसी नेट एग्जाम का जारी हुआ डेट शेड्यूल.. 8 जुलाई से परीक्षा शुरू

दिल्ली UGC NET 2022 परीक्षा की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। UGC NET दिसंबर 2021 और जून 2022 परीक्षा डेट्स को मिला दिया गया है। परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होगी और 14 अगस्त 2022 को समाप्त होगी। तारीखों के बारे में विस्तृत सूचना nta.nic.in पर घोषित की जाएगी।यूजीसी के अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि परीक्षाएं 8 जुलाई से शुरू होंगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 31 मई, 2022 से 1 जून, 2022 तक रात 9 बजे तक उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो खोली थी। UGC NET परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट मूल रूप से 20 मई, 2022 थी, लेकिन बाद में इसे राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA की ओर से 30 मई, 2022 तक बढ़ा दिया गया था।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करे

  • जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट आवेदन किया है वे जल्द ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
  • एनटीए यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन मोड में जारी करेगा।
  • यूजीसी नेट 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने की जरूरत होगी।
HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story