खगड़िया। रील्स बनाने का क्रेज युवाओं पर इतना है कि उन्हें अपनी मौत की भी परवाह नहीं होती। एक ऐसा ही मामला बिहार के खगड़िया में सामने आया है, जहां रेलवे ब्रिज पर रील्स बना रहे 2 दोस्तों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। तीसरे दोस्त ने रेलवे ब्रिज से सूखी नदी में कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों की उम्र 16 से 19 साल के बीच है।

हादसे में घायल अमन ने बताया, ‘मैं, सोनू और नीतीश नए साल पर धमारा घाट स्टेशन के पास मां कात्यायनी मंदिर में जा रहे थे। मेन रोड पर भीड़ थी। इसलिए हम लोगों ने शॉर्टकट अपनाया और रेलवे पुल से मंदिर जाने लगे। इसी बीच सोनू और नीतीश रील्स बनाने लगे।इसमें से 3 रील्स गाने के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड की थीं। यह गाना था- 2022 में औकात दिखाने वालों 2023 में बचकर रहना…।

करीब 15 मिनट बाद फिर से रील्स बनाने लगे। तभी उसी ट्रैक पर दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई। कोहरे के कारण ट्रेन नहीं दिखी। ट्रेन सोनू और नीतीश को रौंदते हुए निकल गई। मैं कुछ दूर था। ट्रेन देखते ही पुल से कूद गया।’इसी रील को अपलोड करने के 15 मिनट बाद नीतीश के साथ हादसा हो गया। मानसी थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। सोनू इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर सुनकर मां चंदन देवी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...