2 जवान शहीद: जवानों के काफिले पर घात लगाकर हुआ हमला, दो जवान शहीद, कई जवानों के घायल होने की खबर

2 soldiers martyred: A convoy of soldiers was ambushed, two soldiers were martyred, and several others were injured. Ko axxzz

2 jawan Shaheed : जवानें के काफिले पर एक बड़े हमले की खबर आ रही है। हमले में अब तक दो जवान शहीद हो गये हैं, जबकि कई जवान की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये हमला मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम को हुआ है। अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों ने असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया।



 

अब तक जानकारी में दो जवान शहीद हो गए और पांच घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई इलाके में अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों के एक समूह ने असम राइफल्स के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया।

 

इस अचानक हुए हमले में असम राइफल्स के दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इंफाल में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब असम राइफल्स का वाहन राजधानी इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहा था। आतंकियों ने घात लगाकर वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

 

जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और गोलियों की बौछार में दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमले में घायल पांच जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।हमलावर भारी हथियारों से लैस थे और उन्होंने अचानक हमला कर जवानों को चौंका दिया। हमले के तुरंत बाद पुलिस और असम राइफल्स की एक बड़ी टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची।

 

इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।स्थानीय प्रशासन ने बताया कि यह हमला राज्य में हाल ही में बढ़ रही हिंसक घटनाओं की कड़ी का हिस्सा हो सकता है।

Related Articles

close