दो थानेदार सस्पेंड : एक्सीडेंट में हुई मौत मामले में जांच में लापरवाही का था आरोप, IG के आदेश पर हुई कार्रवाई

पटना: दो थाने के थानेदारों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। पटना के एसके पूरी थाने के थानेदार दीपक कुमार और ट्रैफिक थाने के थानेदार अशोक कुमार पर कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई आईजी के आदेश पर हुई। 12 मार्च को हुए सड़क हादसे में एक छात्र के जान जाने के मामले में इन दोनों पर जांच में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई हुई है।

ये है पूरा मामला

यह मामला 12 मार्च का है। एसके पूरी थाना क्षेत्र के शिवपूरी मोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मयंक नाम के छात्र की मौत हो गई। एसके पूरी थाना की पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद ट्रैफिक थाना को दे दिया। इसके बाद मृतक छात्र के पिता ने मामला दर्ज कराया। लेकिन दोनों थानेदारों ने जांच में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

जांच में लापरवाही सामने आई थी

मृतक छात्र के पिता सुभाष ठाकुर ने पटना के आईजी से इस बात की शिकायत की थी। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि दोनों थानों से कोई जानकारी नहीं देता और जांच भी नही कर रहे। आईजी ने इसकी जांच कराई। जांच में सामने आया कि ये दोनों इस मामले की जांच में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके बाद आईजी के कहने पर पटना के एसएसपी ने इन दोनों थानेदारों को सस्पेंड कर दिया है।

Related Articles

close