बोलेरो और स्‍कूटी की सीधी टक्‍कर में शिक्षिका समेत दो की मौत

गोड्डा। गोड्डा-भागलपुर नेशनल हाइवे पर मंगलवार को बोलेरो और स्कूटी में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो सवार तथा स्कूटी सवार की मौत हो गई है, वहीं छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना डुमरिया व खटनई के बीच भारतीकित्ता मोड़ के समीप घटी।

बताया जाता है कि मंगलवार सुबह बिहार के बांका जिला के माधौडीह से बोलेरो से बारात लेकर वापस गोड्डा लौटने के क्रम में बोलेरो का टायर फटने से गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया। बोलेरो सामने से आ रहे स्कूटी सवार शिक्षिका को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे 15 फीट नीचे खाई में गिर गई।

Related Articles

close