झारखंड : शिक्षकों के दो गुट आपस में भिड़े, प्राचार्य नियुक्ति को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लगाया…

Jharkhand: Two groups of teachers clashed with each other, dispute arose over the appointment of principal, police reached the spot and imposed...

Jharkhand Teacher News : शिक्षकों की आपसी गुटबाजी में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया, कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप कर किसी तरह से विवाद को सुलझाया। मामला झारखंड के राजगंज डिग्री कॉलेज का है। पूरा विवाद प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर हुआ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबि यूनिवर्सिटी की तरफ से कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति के लिए पत्र जारी किया था। लेकिन विवाद के बीच विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त कालेज सचिव अमूल्य सुमन बेक का पत्र फाड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक प्रभारी प्राचार्य पीके त्रिवेदी का 30 अप्रैल को अंतिम कार्यकाल था। उनके स्थान पर नयी नियुक्ति को लेकर यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि व डिग्री कालेज के सचिव अमूल्य सुमन बेक पहुंचे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेक ने सीनियर प्रोफेसर रासु चंद्र महतो को प्रभारी प्राचार्य बनाने का निर्णय लिया। लेकिन सचिव के इस फैसले से शिक्षक संतुष्ट नहीं थे। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। शिक्षकों की तरफ से जीवार्धन का नाम आगे बढ़ाया गया, लेकिन यूनिवर्सिटी की तरफ से भेजे गये अमूल्य बेक ने बताया कि रासु चंद्र महतो ही प्रभारी प्राचार्य के लिए उपयुक्त हैं। बेक ने बताया कि रासु चंद्र पीएचडी और 15 साल की शिक्षण का अनुभव रखते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन जीवार्धन महतो के समर्थक शिक्षक ने बेक की बातों को मानने से इंकार कर दिया। नाराज शिक्षकों ने यूनिवर्सिटी की तरफ से निर्गत सचिव के पत्र को फाड़ दिया। धक्का मुक्की शुरू हो गयी, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने किसी तरह से विवाद को शांत कराया।

 

अब 5 मई को शासी निकाय की बैठक होगी। जिसमें प्रभारी प्राचार्य का चयन किया जायेगा। हालांकि दावा किया जा रहा है कि 12 अप्रैल को हुई बैठक में जीवार्धन महतो को प्राचार्य बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में ये निर्णय बद दिया गया और रासु चंद्र को प्रभारी प्राचार्य बनाने का पत्र जारी कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close