नयी दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद वैसे तो अपने अजीबों-गरीब कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार उनके सोशल मीडिया पर छाने की वजह कुछ और ही है। सोशल मीडिया सेनसेशन उर्फी जावेद ने अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उर्फी के साथ ये तब हुआ जब वो मुंबई से गोवा के लिए जा रही थीं। इकॉनमी क्लास में उनके साथ नशे में युवक ने गंदी हरकत की। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टा पर दी है।

उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि उनके साथ फ्लाइट में सफर करते हुए छेड़खानी हुई है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उर्फी जावेद ने शुक्रवार रात को अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, मैं फ्लाइट लेकर मुंबई से गोवा जा रही थी। फ्लाइट में मुझे बहुत परेशान किया गया। फ्लाइट में बैठे कुछ लोगों ने मेरी तरफ भद्दे इशारे करते हुए गंदी बातें कहीं। जब मैंने इस पर एतराज जताया तो उस ग्रुप से एक शख्स ने कहा कि उनके दोस्त नशे में थे। मुझे लगता है कि नशे में होने की बात कहकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को जस्टिफाई नहीं किया जा सकता है। ये कोई बहाना नहीं है कि वो तो नशे में था। किसी पब्लिक फिगर के साथ और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अगर ऐसा होता है तो ये तो फिर बहुत बुरी हालत है।

नशे में होना महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई बहाना नहीं है। हां पब्लिक फिगर हूं, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं।” उर्फी ने बताया कि फ्लाइट में कुछ लड़कों के एक ग्रुप ने उन्हें परेशान किया। फ्लाइट में कुछ नशे में धुत लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। वह उर्फी का नाम लेकर गलत बाते कह रहे थे और उनका मजाक उड़ा रहे थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...