जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती, मृतक का आधा शरीर जल चुका था। मृतक की पहचान अमरनाथ सिंह के रूप में हुई है। हत्यारोपी पत्नी का नाम मीरा चौधरी है। मामला जमशेदपुर के उलीडीह थानाक्षेत्र अंतर्गत न्यू सुभाष कॉलोनी का है।

पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को बुलाया घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को न्यू सुभाष कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने तेज बदबू महसूस की। लोगों ने जब उस घर में जाने का प्रयास किया तो महिला विरोध करने लगी। वह, पड़ोसियों से भिड़ गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो अमरनाथ का शव पेट के बल बड़ा था। शरीर का आधा हिस्सा जला था। वहां रखी वॉशिंग मशीन भी जल गई

हत्यारोपी मीरा चौधरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं ताया जाता है कि हत्यारोपी मीरा चौधरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह लोगों से बार-बार यह कह रही थी कि अमरनाथ बाहर गए हैं। वह शराब के नशे में घर पर आते थे। कुछ लोग उनके मकान को हड़पना चाहते हैं। उन्हीं लोगों ने अमरनाथ को बहकाकर उसका जेवरात चुरा लिया है। देर रात तक कॉलोनी में अफरा-तफरी की स्थिति मची रही और महिला अपने घर के पहले तल पर हाथ में लाठी लिए खड़ी रही। बताया जाता है कि मीरा चौधरी मूल रूप से बिहार के आरा की रहने वाली है। उसके 2 बच्चे हैं, दोनों बेंगलुरु में रहते हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...