आदिवासी महोत्सव : CM हेमंत सोरेन सपरिवार हुए शामिल, मांदर की थाप पर ताल देती नजर आई सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन देखें PHOTO

रांची : विश्व आदिवासी दिवस समारोह के समापन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. झारखंड सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न जिलों से आमंत्रित आदिवासी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी.

झारखंड आदिवासी महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, पर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री बादल पत्रलेख

मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री चंपई सोरेन सहित राज्य एवं देश के विभिन्न आदिवासी समाज के गणमान्य और कलाकार मौजूद रहे।

झारखंड आदिवासी महोत्सव के मौके पर कार्यक्रम में आए देश भर से आदिवासी कलाकारों ने फैशन शो और नृत्य कला का प्रदर्शन दिखाया.

यहां मौजूद मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने भी झारखंड के प्रसिद्ध कलाकार नंदलाल नायक के साथ आदिवासियों की पारंपरिक वाद्य यंत्र नगाड़ा बजाती दिखीं.

आदिवासी महोत्सव के समापन समारोह के दौरान फैशन शो का आयोजन हुआ. इसके जरिए आदिवासी वेशभूषा को आधुनिक रूप देखकर पेश करने की कोशिश की गई. इसमें सीएम के पुत्र भी शामिल हुए.

इसके अलावा इस कार्यक्रम में झारखंड के कई कलाकार और पद्मश्री से सम्मानित मुकुंद नाक और मधु मंसूरी के साथ इंटरनेशनल क्वीन ऑफ टूरिज्म एंजल मेरीना तिर्की भी मौजूद रहीं.

Related Articles

close