उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में बड़ा हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें मकान के गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 लोगों को बाहार निकाल लिया गया है। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।   

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के मुट्ठीगंज इलाके में पुराना घर ढहने से दर्जन से ज्यादा लोग मलबे में दब गए जिसमें से 12 लोगों को बाहार निकाल लिया गय़ा है जबकि 4 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं डीएम संजय खत्री ने बताया कि 12 लोगों के दबे होने की सूचना थी और 12 ही लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सभी को अस्पताल भेजा गया है। 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में सुशील कुमार गुप्ता (40) पुत्र विश्वनाथ गुप्ता, आर्य नगर मुट्ठीगंज, राजेंद्र पटेल (51), नीरज केसरवानी (32) पुत्र मोतीलाल केसरवानी निवासी पंचायती अखाड़ा मुट्ठीगंज शामिल हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रयागराज हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने के भी निर्देश दिए गए है। इतना ही नहीं मृतकों के परिजनों को 4 लाख एवं घायलों का मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क उपचार करने की बात कही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...