रांची। पथ निर्माण विभाग में 2 कार्यपालक अभियंता का तबादला किया गया है। वही एक अधीक्षण अभियंता को एडिशनल चार्ज मिला है, जबकि सहायक अभियंता विजय कुमार दास को कार्यपालक अभियंता के पद पर पदोन्नति देते हुए, ग्रामीण विकास विभाग में डेपुटेशन पर भेजा गया है।

राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक अरविंद पांडे को प्रभारी मुख्य अभियंता (यांत्रिकी) पथ निर्माण विभाग रांची से प्रभारी अभियंता प्रमुख पथ निर्माण विभाग रांची के पद पर पदस्थ किया गया है। उसी तरह कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार सिंह को प्रभारी मुख्य अभियंता केंद्रीय निरूपण संगठन पथ निर्माण विभाग रांची से प्रभारी मुख्य अभियंता (यांत्रिकी) पथ निर्माण विभाग रांची के पद पर पदस्थ किया गया है। उसी तरह कार्यपालक अभियंता केके लाल को संप्रति अधीक्षण अभियंता पथ निर्माण विभाग रांची से केंद्रीय निरूपण विभाग प्रभारी मुख्य अभियंता रांची के पद पर पदस्थ किया गया है। केके लाल मौजूदा जिम्मेदारी के साथ साथ अधीक्षण अभियंता पथ निर्माण विभाग रांची के भी एडिशनल चार्ज में रहेंगे।

अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का एडिशनल चार्ज दिया गया है। वहीं सहायक अभियंता विजय कुमार दास को संप्रति सहायक अभियंता को कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रमोशन देते हुए ग्रामीण कार्य विभाग को सेवा सौंपी गई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...