रांची। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने धड़ाधड़ ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू कर दी है। IAS-IPS अफसरों के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी तबादला किया गया है। देर शाम राज्य सरकार ने 18 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जिन अफसरों का तबादला किया गया है, वो सभी लंबे समय से या तो एक ही जगह पदस्थ थे या लोकसभा क्षेत्र उनके गृह जिले में आ रहा था। जिन अफसरों का तबादला किया गया है। उनमें रंजीत लोहरा को अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, अरविंद कुमार को अपर समाहर्ता चतरा, प्रेमलता मुर्मू को अपर समाहर्ता गोड्डा, संजय कुमार दास अपर समाहर्ता साहेबगंज, राजीव रंजन को निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण धनबाद बनाया गया है।

वहीं परमेश्वर गुप्ता को अपर समाहर्ता खूंटी, इंदु गुप्ता को बंदोबस्त पदाधिकारी हजारीबाग, दीपू कुमार को उप सचिव भूमि सुधार विभाग, विजय वर्मा को आयुक्त के सचिव मेदिनीनगर, अनंत कुमार को अपर जिला दंडाधिकारी पूर्वी सिंहभूमि, महेंद्र कुमार को अनुभाजन पदाधिकारी जमशेदपुर, संजीव को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रांची, सौरभ प्रसाद को अपर नगर आयुक्त रांची, सुमन पाठक को सीईओ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग, अमित को को बदोबस्त पदाधिकारी पलामू, श्याम नारायण राम को सीईओ खूंटी, अजय कुमार साव को निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम जमशेदपुर और अजय कुमार तिर्की को निदेशक राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण सरायकेला खरसांवा बनाया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...