प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ शिक्षा मंत्री और विभागीय पदाधिकारी से मिला…20 नवंबर के बाद लंबित मांग का होगा समाधान.

रांची 16 नवम्बर 2022 : झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ राज्य इकाई का प्रतिनिधिमंडल राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मिला। सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2021 के प्रावधान में निहित , सामान्य भविष्य निधि, कल्याण कोष , सेवा अनुकंपा ,सीटेट को जेटेट के समतुल्य लाभ, सेवा पुस्तिका का संधारण समेत अन्य मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई, संघ ने कल्याण कोष को लागु करने में देरी को लेकर भी चिंता जताई गई।

माननीय मंत्री ने झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि 20 नवम्बर के बाद विभागीय सचिव एवं परियोजना निर्देशक के उपस्थिति में बैठक कर सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अनुकंपा के शर्त को शिथिल् करने का विभागीय सचिव को निर्देश दिया जा चुका है। 15 दिसंबर के पूर्व प्रमाण पत्र जांच पूर्ण कर लेने का लिखित आदेश राज्य के सभी जिला परियोजना कार्यालय को भेजी गई है।

प्रतिनिधिमंडल परियोजना निदेशक श्रीमति किरण कुमारी पासी एवं प्रशासी पदाधिकारी श्री जयंत मिश्रा से भी मिला। परियोजना निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि राज्य के सहायक अध्यापकों को कर्मचारी भविष्य निधि से जोड़ने एवं कल्याण कोष के लाभ देने को लेकर कार्य प्रगति पर है। जनवरी 2023 से 4% वार्षिक वृद्धि का पत्र जारी किया जाएगा।

शुन्य बायोमैट्रिक एवं एनसी प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों का बकाया मानदेय का भुगतान हेतु दोबारा पत्र निर्गत किया जा रहा है। कल्याण कोष के लिए विभिन्न कंपनियों द्वारा दिए गए टेक्निकल बिड आज खोले जा रहे हैं।
आकलन परीक्षा फार्म भर चुके सहायक अध्यापकों के त्रुटि में सुधार एवं परीक्षा के विभिन्न बिन्दुओं में सुधार करने को लेकर कल 17 नवम्बर को जैक सचिव को संगठन के पहल पर परियोजना कार्यालय राँची तलब किया गया है। इसका पत्र आज निर्गत किया जा रहा है।

माननीय मंत्री ने झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि 20 नवम्बर के बाद विभागीय सचिव एवं परियोजना निर्देशक के उपस्थिति में बैठक कर सभी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन मिला। उन्होंने कहा कि अनुकंपा के शर्त को शिथिल् करने का आदेश विभागीय सचिव को निर्देश दिया जा चुका है। 15 दिसंबर के पूर्व प्रमाण पत्र जांच पूर्ण कर लेने का लिखित आदेश राज्य के सभी जिला परियोजना कार्यालय को भेजी गई है।
प्रतिनिधिमंडल परियोजना निदेशक श्रीमति किरण कुमारी पासी एवं प्रशासी पदाधिकारी श्री जयंत मिश्रा से भी मिला । परियोजना निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि राज्य के सहायक अध्यापकों को कर्मचारी भविश्य निधि से जोड़ने एवं कल्याण कोष के लाभ देने को लेकर कार्य प्रगति पर है, जनवरी 2023 से 4% वार्षिक वृद्धि का पत्र जारी किया जाएगा। शुन्य बायोमैट्रिक एवं एनसी प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों का बकाया मानदेय का भुगतान हेतु दोबारा पत्र निर्गत किया जा रहा है। कल्याण कोष के लिए विभिन्न कंपनियों द्वारा दिए गए टेक्निकल बिड आज खोले जा रहे हैं।

आकलन परीक्षा फार्म भर चुके सहायक अध्यापकों के त्रुटि में सुधार एवं परीक्षा के विभिन्न बिन्दुओं में सुधार करने को लेकर कल 17 नवम्बर को जैक सचिव को संगठन के पहल पर परियोजना कार्यालय राँची तलब किया गया है, इसका पत्र आज निर्गत किया जा रहा है।
झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ राज्य इकाई के प्रतिनिधिमंडल इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा•शुभकांत मोहंती से मुलाकात किया एवं वर्षों से इग्नू के द्वारा राज्य के तीन हजार से अधिक सहायक अध्यापको के DPE में प्रशिक्षण पूर्ण ना होने के मामले को रखा। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ शुभकांत मोहंती ने प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि इग्नू दिल्ली के द्वारा पोर्टल बंद किए जाने से सहायक अध्यापकों का प्रशिक्षण अपूर्ण है। अब राज्य सरकार या केंद्र सरकार के अनुशंसा से ही पोर्टल खोला जा सकता है।
प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि अप्रशिक्षित सहायक अध्यापकों के प्रशिक्षित करने के दिशा में राज्य सरकार एवं भारत सरकार के माध्यम से इग्नू को पोर्टल खुलवाने को लेकर प्रयास किया जाएगा। संघ इसके लिए माननीय शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ महतो से भी मिला उन्होंने इसकी सहमति दी है। जल्द इसपर IGNOU को पत्र देने के लिए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संघ ने राज्य के सभी जिला इकाई के माध्यम से अप्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की सूची तलब किया है। जिससे अप्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के दिशा मे कार्यवाही कर सके।
प्रतिनिधिमंडल मे संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक शेख, महासचिव विकास चौधरी ,प्रधान सचिव सुमन कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार दुबे, सरायकेला-खरसावां के जिला सचिव साकेत शेखर , विक्रम सहदेव, जामताड़ा के अजीत सिंह एवं धनबाद के नरेंद्र कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।









