आज का पंचांग: 27 नवंबर को बन रहा खास ‘सूर्य योग’, विवाह और शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त यहाँ देखें!
Today's Panchang: Special 'Surya Yoga' is being formed on 27th November, see the best time for marriage and auspicious works here!

आज 27 नवंबर, 2025 गुरुवार, के दिन मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान सूर्य का शासन है. आज की तिथि सभी तरह के शुभ कार्यों के साथ-साथ विवाह आदि कामों के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है.
27 नवंबर का पंचांग
- विक्रम संवत : 2081
- मास : मार्गशीर्ष
- पक्ष : शुक्ल पक्ष सप्तमी
- दिन : गुरुवार
- तिथि : शुक्ल पक्ष सप्तमी
- योग : ध्रुव
- नक्षत्र : धनिष्ठा
- करण : गर
- चंद्र राशि : मकर
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- सूर्योदय : सुबह 07:00 बजे
- सूर्यास्त : शाम 05:53 बजे
- चंद्रोदय : दोपहर 12.15 बजे
- चंद्रास्त : रात 11.32 बजे
- राहुकाल : 13:48 से 15:10
- यमगंड : 07:00 से 08:22
आज का नक्षत्र
आज गुरुवार के दिन चंद्रमा मकर राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं. मकर राशि में इस नक्षत्र का विस्तार 23:20 से लेकर कुंभ राशि में 6:40 तक फैला है. इसके देवता अष्टवसु हैं और इस नक्षत्र पर मंगल का शासन है. यह नक्षत्र यात्रा करने, मित्रों से मिलने और आध्यात्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 13:48 से 15:10 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.



