आज का पंचांग: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी का महासंयोग! इन 5 राशियों की चमक उठेगी किस्मत?

Today's Panchang: The monthly Krishna Janmashtami and Kalashtami coincide! Will the fortunes of these 5 zodiac signs shine?

पंचांग : आज 11 दिसंबर, 2025 गुरुवार, के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर बड़े ऋषियों के साथ भगवान इंद्र का शासन है. हालांकि, किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस दिन टालना चाहिए. जीवन में आ रही बाधाओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए यह दिन अच्छा है. आज कालाष्टमी है. आज मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है.



11 दिसंबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : पौष
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष सप्तमी
  4. दिन : गुरुवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष सप्तमी
  6. योग : विष्कुंभ
  7. नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी
  8. करण : बव
  9. चंद्र राशि : सिंह
  10. सूर्य राशि : वृश्चिक राशि
  11. सूर्योदय : सुबह 07:09 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 05:55 बजे
  13. चंद्रोदय : जेर रात 12.08 बजे (12 दिसंबर)
  14. चंद्रास्त : दोपहर 12.11 बजे
  15. राहुकाल : 13:53 से 15:13
  16. यमगंड : 07:09 से 08:30

लग्जरी वस्तुएं खरीदने के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20′ से 26:40 डिग्री तक है. इसके देवता भगवान शिव और शासक ग्रह शुक्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए यह नक्षत्र शुभ है.

आज के दिन का वर्जित सम
आज के दिन 13:53 से 15:13 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related Articles