आज का पंचांग: बुधवार को रवि योग का महासंयोग…जानें पूजा का ‘शुभ मुहूर्त’ और राहुकाल से बचने का सटीक समय
Today's Panchang: Mahasandhi of Ravi Yoga on Wednesday... Know the 'auspicious time' for worship and the exact time to avoid Rahukaal

पंचांग : आज 10 दिसंबर, 2025 बुधवार, के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है. इस तिथि पर मंगल का शासन है. चिकित्सा संबंधी कार्य करने या नई दवा शुरू करने के अलावा रियल एस्टेट से जुड़े काम के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है. आज रवि योग भी बन रहा है.
10 दिसंबर का पंचांग
- विक्रम संवत : 2082
- मास : पौष
- पक्ष : कृष्ण पक्ष षष्ठी
- दिन : बुधवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष षष्ठी
- योग : वैधृति
- नक्षत्र : मघा
- करण : वणिज
- चंद्र राशि : सिंह
- सूर्य राशि : वृश्चिक राशि
- सूर्योदय : सुबह 07:09 बजे
- सूर्यास्त : शाम 05:54 बजे
- चंद्रोदय : रात 11.11 बजे
- चंद्रास्त : सुबह 11.40 बजे
- राहुकाल : 12:32 से 13:52
- यमगंड : 08:30 से 09:50
इस नक्षत्र में उधार लेने से बचें
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और मघा नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार 0 से 13:20 डिग्री तक सिंह राशि में फैला है. इसके देवता पितृगण और नक्षत्र स्वामी केतु हैं. यह उग्र और क्रूर प्रकृति का नक्षत्र है. किसी भी तरह का शुभ कार्य, यात्रा या उधार धन लेने का काम इस नक्षत्र में नहीं करना चाहिए. शत्रुओं के विनाश की योजना बनाने का काम इस नक्षत्र में किया जा सकता है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:32 से 13:52 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.








