आज का पंचांग: विरोधियों पर विजय पाने का अचूक मुहूर्त! तुरंत जानें और सफल योजना बनाएं

Today's Panchang: The perfect time to conquer your opponents! Find out immediately and make a successful plan.

पंचांग : आज 13 दिसंबर, 2025 शनिवार, के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह के शुभ काम करना ही नहीं चाहिए. हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं इस दिन बनाई जा सकती है.

13 दिसंबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : पौष
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
  4. दिन : शनिवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
  6. योग : आयुष्मान
  7. नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी
  8. करण : गर
  9. चंद्र राशि : कन्या
  10. सूर्य राशि : वृश्चिक राशि
  11. सूर्योदय : सुबह 07:11 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 05:55 बजे
  13. चंद्रोदय : देर रात 01.57 बजे (14 दिसंबर)
  14. चंद्रास्त : दोपहर 01.07 बजे
  15. राहुकाल : 09:52 से 11:12
  16. यमगंड : 13:54 से 15:14

स्थायी प्रभाव की इच्छा वाली गतिविधियों के लिए अनुकूल है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र सिंह राशि में 26:40 से लेकर कन्या राशि में 10 डिग्री तक विस्तार लिया हुआ है. इसके देवता अर्यम और नक्षत्र स्वामी सूर्य हैं. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. कुआं खोदने, नींव डालने, कर्मकांड करने, पेड़ लगाने, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, पढ़ाई शुरू करने, देवताओं की स्थापना, मंदिर निर्माण या स्थायी प्रभाव की इच्छा रखने वाली किसी भी अन्य गतिविधि के लिए अनुकूल नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:52 से 11:12 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related Articles

close