आज का पंचांग: क्या आज आपकी राशि पर है बजरंगबली की मेहरबानी? जानें पूजा के लिए सबसे श्रेष्ठ समय
Today's Panchang: Is Lord Bajrangbali's grace upon your zodiac sign today? Find out the most auspicious time for worship.

पंचांग : आज 05 मई, 2026 मंगलवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है. भगवान गणेशजी का इस तिथि पर शासन है. उनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं. हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है.
5 मई का पंचांग :
- विक्रम संवत : 2082
- मास : ज्येष्ठ
- पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
- दिन : मंगलवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
- योग : शिव
- नक्षत्र : ज्येष्ठा
- करण : बव
- चंद्र राशि : वृश्चिक
- सूर्य राशि : मेष
- सूर्योदय : 05:36:00 AM
- सूर्यास्त : 06:59:00 PM
- चंद्रोदय : 22:35
- चंद्रास्त : 07:39
- राहुकाल : 15:38 से 17:19
- यमगंड : 10:37 से 12:18
आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में ही 16:40 से 30:00 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बुध हैं और देवता इंद्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता, आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव और सतर्कता का संकेत दे रहा है. बुध के प्रभाव से बुद्धि सक्रिय रहेगी, निर्णय सोच-समझकर लेना आवश्यक होगा. इंद्र के प्रभाव से आत्मसम्मान और अधिकार की भावना बढ़ेगी, इसलिए विवादों से बचना ही बेहतर रहेगा.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 15:38 से 17:19 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

