आज का राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगा करियर में बड़ा उछाल, क्या आप भी हैं लकी?

Today's Horoscope: These 5 zodiac signs will get a big boost in their career, are you lucky too?

नई दिल्ली: चंद्रमा तुला राशि में चित्रा नक्षत्र में है. चित्रा नक्षत्र बहुत प्रभावशाली होता है, जिसमें सोच-समझदारी समय से पहले बढ़ जाती है. यह नक्षत्र शुभकारी माना जाता है, इसलिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा, हालांकि हर राशि के लिए थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव रहेगा.

मेष: आज का दिन आनंदमय रहेगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सुधार आएगा. काली वस्तु का दान शुभ होगा.

वृषभ: शत्रुओं पर जीत मिलेगी. प्रेम और संतान का साथ मिलेगा. व्यापार में शुभ संकेत के साथ कुछ नया और अच्छा होने वाला है. शनिदेव को प्रणाम करें.

मिथुन: छात्रों के लिए बहुत अच्छा दिन रहने वाला है. प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है. स्वास्थ्य मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा. शनिदेव को प्रणाम शुभ.

कर्क: बहुत सावधानी बरतें. समय जोखिम भरा है, बाजी पलट सकती है. व्यापार-नौकरी खराब स्थिति में है तो संयम रखना जरूरी है. व्यवहार पर ध्यान दें. लाल वस्तु पास रखें.

सिंह: पराक्रम दिखेगा और सफलता मिलेगी. नई शुरुआत कर सकते हैं. स्वास्थ्य और दांपत्य प्रभावित हो सकता है. वहीं, पेट से परेशानी हो सकती है. सूर्य को जल दें. काली वस्तु दान करें.

कन्या: धन आगमन बढ़ेगा. परिवार से सुख मिलेगा. शत्रु होंगे लेकिन आपका दबदबा रहेगा. प्रेम, संतान, नौकरी अच्छी रहेगी. शनिदेव को प्रणाम शुभ.

तुला: सितारों की तरह चमकेंगे, लेकिन मानसिक रूप से बहुत परेशान रहेंगे. कन्फ्यूजन, प्रेम-संतान को लेकर चिंता रहेगी. छात्र असमंजस में रहेंगे. नीली वस्तु पास रखें.

वृश्चिक: मानसिक तनाव, ज्यादा खर्च, सिरदर्द-आंखों में दर्द जैसी परेशानी रहेंगी. प्रेम-संतान ठीक, व्यापार ठीक लेकिन चिंता रहेगी. काली जी को प्रणाम करें.

धनु: आय के नए स्रोत बनेंगे. पुराने स्रोत से भी लाभ होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगी, ऐसे में नया शुरू न करें. लाल वस्तु पास रखें.

मकर: धन हानि के योग हैं तो निवेश करने से बचें. मुंह से संबंधित रोग हो सकता है. जुआ-लॉटरी न खेलें. कोर्ट में जीत होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. काली जी को प्रणाम करें.

कुंभ: भाग्यवर्धक दिन रहेगा. जोखिम से बाहर आए. शारीरिक-मानसिक दबाव रहेगा. प्रेम-संतान ठीक रहेगी और व्यापार अच्छा रहेगा. सफेद वस्तु पास रखें.

मीन: सावधानी से दिन गुजारें. परिस्थितियां प्रतिकूल हैं. स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा और व्यापार मध्यम रहेगा. काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close