मंगलवार के सितारे वरीयान और मातंग नाम के दो शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज मिथुन राशि वालों के प्रमोशन के योग हैं। कर्क राशि के लोग कहीं निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है।

कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। कारोबार में भी नई संभावनाएं मिलेंगी। इनके अलावा धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों की उलझन बढ़ सकती हैं। संभलकर रहें। वहीं, बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर दिखेगा |

मेष राशिफल
आपके लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। भाग्य में बढ़ोतरी होगी। कामों में सफलता मिलेगी। मन हर्षित होगा। दोपहर बाद आपको अपने काम को लेकर कोई निराशा हो सकती है। खासतौर से किसी अधिकारी का व्यवहार आपको परेशानी दे सकता है। परिवार में बच्चों और छोटों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी।

वृषभ राशिफल
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे, जिससे नतीजे अच्छे होंगे। इनकम भी बढ़ेगी और परिवार का माहौल भी सुख शांति देगा। प्रेम जीवन में आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहने वाला है और जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना चाहिए।

मिथुन राशिफल
आज के दिन तनाव को खुद पर हावी होने से रोकें। दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो कुछ परेशानी देगी। विरोधियों से घबराने की जरूरत नहीं है। आप की स्थिति भी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में प्रेम भरपूर बना रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आएंगी। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। सोशल मीडिया पर किसी तरह की पोस्ट करने से पहले अच्छी तरह जांच लें, नहीं तो दिक्कत उठानी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल
आपके लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा क्योंकि सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन माताजी कुछ कड़वी बातें कर सकती हैं, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप का ध्यान आपके काम पर होगा। शादीशुदा जातकों को तनाव के बावजूद जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल
आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय का रूखा व्यवहार परेशान कर सकता है। सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी।

कन्या राशिफल
आपके लिए दिन अनुकूल है। आपकी इनकम बढ़ेगी और धन एकत्रित करने के योग बनेंगे। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। परिवार वालों के संग समय बिताएंगे। घर में अशांति का वातावरण रहेगा, जिससे आपको थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। काम के सिलसिले में आपके प्रयास कामयाब होंगे, लेकिन अपने साथ काम करने वालों से थोड़ा सावधान रहें। वे आपको धोखा भी दे सकते हैं। सुख की प्राप्ति आप को गुप्त रूप से हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

तुला राशिफल

आज का दिन बड़ा ही खास रहने वाला है। ऑफिस में आपको अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। बिजनेस में तरक्की होनी तय है। दिमाग से मेहनत वाले कार्यों में आप सफल रहेंगे। प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर पर आपकी शादी की बात फिक्स हो सकती है। पैसों के मामले में आपकी स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं, मानसिक रूप से आप फिट रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल
आज अपने कार्यों की गति पर ध्यान देने की जरूरत है। बचे हुए काम को पहले करने में ही आपकी भलाई है। सीनियर से किसी प्रोजेक्ट को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। बिजनेस में आपको अपने सहयोगी के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए। पैसों के मामले में पार्टनर से सलाह लेना बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ बाहर खाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी अपने साथ ले जा सकते हैं। आज के दिन मन्दिर में काले तिल का दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

धनु राशिफल
आज आपका दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। आप लोगों की बातों को अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे। अपने काम की रूपरेखा में बदलाव कर सकते हैं। आपको घर में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी से भी किसी काम के लिये सलाह ले सकते हैं। बच्चों पर की गई मेहनत पॉजिटिव रिस्पांस देगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। आप शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं। मन्दिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मकर राशिफल
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। कारोबार में अचानक से कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। किसी बड़े व्यक्ति की राय लेना आपके लिये कारगर साबित होगा। आज के दिन अपने मोबाईल की बैटरी चार्ज करके रखें। किसी जरूरी व्यक्ति का फोन आ सकता है। जल्दीबाजी में कार्यों को अंजाम न दें। नये शादी-शुदा जोड़ों को अपने जीवनसाथी का ध्यान रखना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। पीपल के पेड़ को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा।

कुम्भ राशिफल
आज आपको किस्मत का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके काम की गति बनी रहेगी। आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के बारे में विचार कर सकते हैं। आपको ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी कार्यक्रम को लेकर जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं। अपने काम से दूसरों को प्रभावित करने की ताकत रखेंगे। अगर आप टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं, तो आज आपकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। मछलियों को दाना खिलाएं, सफलता जरूर हासिल होगी।

मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिये कुछ खर्चीला साबित हो सकता है। आप बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। बेहतर होगा घर से ही सभी सामान की लिस्ट बनाकर जायें। कॉलेज स्टूडेंट्स को किसी सब्जेक्ट में प्रॉब्लम आ सकती है। सीनियर से सलाह लेना उचित रहेगा। आज अपने गुस्से को एक तरफ करके सबके साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ रखें। मन्दिर में नारियल का दान करें, समस्यायें दूर होंगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...