रांची: 2 मई, मंगलवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्रमा होने से प्रजापति शुभ योग बन रहा है। जिससे मेष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। वृष राशि के शेयर्स और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।

कन्या राशि के बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में तेजी आएगी। मकर राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। कुंभ राशि के लोग नौकरी और बिजनेस के महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं तो दिन फायदेमंद रहेगा। मीन राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है।

  • 1.मेष- सूर्य व चन्द्रमा गोचर बिजनेस में संघर्ष दे सकता है। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। गाड़ी को लेकर विवाद हो सकता है। पुलिस से भी ना उलझें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें। हनुमान जी की उपासना करें।
  1. वृष- सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के इस राशि से पंचम गोचर की अनुकूलता के कारण शिक्षा में प्रगति के संकेत हैं। नौकरी के प्रति लापरवाही से बचें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

मिथुन-व्यवसाय के नवीन प्रोजेक्ट में प्रोग्रेस संभावित है। राशि स्वामी बुध व शनि का गोचर आध्यात्मिक लाभ दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर बेल व आम का पेड़ लगाएं।

कर्क- चंद्रमा इस राशि से तृतीय व गुरु का मेष गोचर बहुत ही शुभ है।सूर्य दशम में हैं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

सिंह-शिक्षा में सफलता है। नौकरी में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। ज़मीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। श्री कृष्ण जी की उपासना करें।

कन्या-अष्टम गुरु व सूर्य स्वास्थ्य सुख के लिए प्रगतिकारक हैं। बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब कुम्भ गोचर यानी खष्ठम गोचर करके शुभता प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। गुरु का आशीर्वाद लें।

तुला-आज नौकरी में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व शनि प्रगति का कारक ग्रह है। धार्मिक यात्रा होगी। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। मकान क्रय करने की बात चलेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाये।

वृश्चिक- आज सूर्य खष्ठम व गुरु मीन में आज के दिवस को सफल करेंगे। व्यवसाय में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। उड़द का दान करें।बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें तथा बड़े के आशीर्वाद से मंगल की शुभता बढ़ती है।

धनु-शुक्र व बुध का प्रभाव बैंकिंग व मैनेजमेंट जाँब के लिए शुभ है। शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से व्यावसायिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें।

मकर- चन्द्रमा का कन्या राशि में व सूर्य का चतुर्थ गोचर प्रगतिकारक है। शनि राजनीति का कारक ग्रह है। छात्रों को सफलता मिलेगी। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।।

कुंभ-चन्द्रमा कन्या यानि अष्टम हैं। इस राशि के शनि पॉलिटीक्स में सफलता देंगे। धार्मिक यात्रा करें। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा, युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है। लाल व नीला रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

मीन- सप्तम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु शुभ फल देंगे। मंगल का इस राशि से द्वितीय प्रभाव छात्रों के लिए प्रगतिकारक है। द्वादश शनि पॉलिटिक्स में लाभ दे सकता है ।शुक्र बिजनेस में सफलता की प्राप्ति कराएगा। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...