आज का राशिफल: मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए दिन रहेगा फायदेमंद

आज का राशिफल: 30 सितंबर को चंद्र मीन राशि में रहेगा। शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से इस दिन धाता नाम का शुभ योग बन रहा है। इस योग में किए गए काम जल्दी सफल हो सकते हैं। 30 सितंबर को पितृपक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी।जानिए आपके लिए कैसा रह सकता है शनिवार….
मेष राशिफल
उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें, जरुरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। नए मित्र बनेंगे परन्तु थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि इनमें से अधिकतर स्वार्थी हो सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहां तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए समय मध्यम है।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक नहीं है। आज कार्यों में देरी और अड़चनें आ सकती हैं। हालांकि पारिवारिक सहयोग रहेगा और आर्थिक रूप से आप ठीक करेंगे। अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।
मिथुन राशिफल
कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के नए जरिए बनेंगे। आपके भाई-बहन से भी आपको फायदे मिल सकते हैं। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। परिवार को लेकर आप कुछ भावुक हो सकते हैं। विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल है। परन्तु किसी भी मामले में जिद करने से बचें।
कर्क राशिफल
कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपके लिए किसी भी प्रकार के तर्क से बचना बेहतर होगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कमीशन के माध्यम से भी कुछ कमाई भी की जा सकती है। आपको किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और परिवार में किसी बड़े की सलाह उपयोगी साबित होगी।
सिंह राशिफल
कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपके लिए किसी भी प्रकार के तर्क से बचना बेहतर होगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कमीशन के माध्यम से भी कुछ कमाई भी की जा सकती है। आपको किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और परिवार में किसी बड़े की सलाह उपयोगी साबित होगी।
कन्या राशिफल
आपका रचनात्मक कौशल आज चरम पर होगा और आप इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। आप बैठकों, प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में लोकप्रिय रहेंगे। आप अपने घर को पुन: व्यवस्थित करने की योजना बनाएंगे और कुछ कलाकृतियों की खरीददारी भी करेंगे। सहभागिता बढ़ेगी और आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं।
तुला राशिफल
आज आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। धार्मिक कार्य आपके सिद्ध हो सकते है। सभी कार्यो में आपकी रूचि रह सकती है। व्यापार में चीजें बेहतर होंगी। अचल संपत्ति में उन लोगों को एक बड़ा लाभ होगा। छात्र शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके हल हो सकते है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।
वृश्चिक राशिफल
आज सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। आलस्य हावी रहेगा। विवेक का प्रयोग करें। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें। एक करीबी रिश्तेदार आपको देर शाम तक आश्चर्यचकित करेगा। पैसों को लेकर कोई चिंता अगर आपके मन में है, तो वह दूर होगी। अपने प्रिय के साथ एक रोमांटिक डिनर आपके मूड को बढ़ाएगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। दोस्तों से अनबन दूर होगी।
धनु राशिफल
आज आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। समाज में आपकी तरक्की हो सकती है। लोगो पर आपको नियंत्रण रखना होगा। सेहत से जुड़े सभी मामले आपके हल हो सकते है। राजकीय कार्यों में रुकावट आ सकती है पर समाधान हो जाएगा। किसी दूसरों की राय लेने से आपके काम आसानी से बनेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मकर राशिफल
आज आप व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। काम के मोर्चे पर चीजें अनुकूल रहेंगी। कार्य से जुड़ी यात्रा आपको व्यस्त रखेगी। थकान और कमजोरी कुछ दिनों के लिए दैनिक दिनचर्या का एक हिस्सा होगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखें जो आने वाले वक्त में आप फिर पा सकें।
कुम्भ राशिफल
आज आपकी उत्सुकता भी चरम पर रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रवास हो सकता है। आत्मविश्वास व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध पर आपको नियंत्रण बनके रखना पड़ सकता है। नौकरी में आपको अच्छी तरक्की मिल सकती है। परिवार से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। समाज में सबसे प्यार से बातचीत करें।
मीन राशिफल
आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। आप सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण होंगे। किसी करीबी से आपको फायदा होगा। आसपास के लोग और परिवार वाले आपकी मदद करेंगे। समस्त दुखों का निवारण होता आप देख सकते है। समुदाय में आप स्वयं की अलग पहचान बना सकते है। पूरा मन लगाकर आप प्रयास कर सकते है। काम का बोझ कम रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति की राय लेना लाभकारी होगा।