5 सितंबर का राशिफल: आज मंगलवार को मेष राशि की महिलाओं को बिजनेस और नौकरी में विशेष सफलता मिलेगी। वृष राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में बड़ी डील होने की संभावना है।

मिथुन और सिंह राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। मीन राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है। इनके अलावा कन्या राशि के नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। मकर राशि के लोग बिजनेस में रिस्क न लें। बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा दिमाग लगाना पड़ेगा और मेहनत करनी पड़ेगी। वरना दिक्कतें आ सकती हैं। भाग्य के भरोसे ना बैठे रहें। मेहनत करें। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी । प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा।

वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। आप चुनौतियों का सामना करेंगे और किसी भी दबाव में नहीं आएंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य के बारे में किसी बड़ी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज काफी खुशनुमा समय रहेगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा मेहनत पर ध्यान देना होगा।

मिथुन राशिफल
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बढ़िया व्यक्ति से मिल कर दिल खुश हो जाएगा या उनसे फोन पर संपर्क होगा। आपके व्यापार में लाभ होगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप खुश रहेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दूसरों की भलाई का कोई काम कर सकते हैं।

कर्क राशिफल
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम सामान्य रहेगी। आर्थिक बोझ बढ़ेगा।परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। गृहस्थ जीवन में सावधानी रखें। जीवन साथी गुस्सा कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों का आज का दिनमान अच्छा है।

सिंह राशिफल
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी खान-पान पर ध्यान दें। सेहत बिगड़ सकती है। अपना बर्ताव भी अच्छा रखें। जीवनसाथी से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं और वह आप के गुस्से से परेशान हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिनमान अच्छा है।

कन्या राशिफल
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है जिससे बचने के लिए आपको खुद ही कोशिश करनी पड़ेगी। यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में दिक्कतें रह सकती हैं। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रिय के साथ खूब बातें करेंगे और मन हल्का करेंगे।

तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। आपका खुद पर विश्वास बढ़ेगा और कुछ नए कामों को हाथ में लेने की सोचेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार के छोटों का प्रेम मिलेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता अच्छे नतीजे लेकर आएगी। आज आपको काम के सिलसिले में ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है, इसलिए वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए अपने काम को बढ़िया बनाएं।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसलिए सेहत को बिल्कुल भी इग्नोर ना करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते को खुलकर जिएंगे और अपने प्रिय को खुश रखेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा सा दिक्कतों से भरा रह सकता है। परिवार वालों का ज्यादा हस्तक्षेप रिश्ते में तनाव बरसने का काम करेगा। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको पहल करनी होगी।

धनु राशिफल
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत खूबसूरत रहने वाला है। आप उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे जिसको देखकर उनके चेहरे की खुशी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी और आप दोनों अपने प्यार को इंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको सावधानी रखनी होगी। कुछ लोग आपके विरोधी बने हुए हैं, उनका ध्यान रखें। आपका बढ़िया काम ही आपको हर समय ऐसे बचा सकता है इसलिए काम पर जरुर ध्यान दें।

मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। ज्यादा किसी पर विश्वास न करें और अपने काम से काम रखें कि कोशिश करें। किसी बात को लेकर आप असमंजस में रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपसे किसी महत्वपूर्ण चीज की डिमांड कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज कहीं घूमने जाने की प्लानिंग सकती है।

कुम्भ राशिफल
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। सेहत मजबूत रहेगी जिसे किसी भी काम को काटने के लिए आपका हौसला बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्यार से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अंतरंग पलों का लेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है, इसलिए ज्यादा मेहनत करें और काम पर ध्यान दें। आज कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है उसे बढ़िया तरीके से करेंगे तो आगे के लिए सीखी है मजबूत होंगी।

मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव होगा। आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन में झड़प होने की संभावना रहेगी। जीवनसाथी से सामंजस्य बना रखी का प्रयास करें और उनके लिए कोई गिफ्ट लेकर आएं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बढ़िया है। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...