आज का राशिफल: वृश्चिक, कन्या, का भाग्य साथ देगा, मिथुन और तुला राशि वालों निवेश करने से अभी रुकें

आज का राशिफल: शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र शोभन नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। कर्क और कुंभ राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। निवेश के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। कन्या और तुला राशि वाले लोगों को रुका पैसा मिल सकता है।

इनके अलावा धनु और मकर राशि के नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। मीन राशि के लोग बिजनेस में रिस्क न लें। धोखा होने की आशंका है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशि
आज का राशिफल संकेत (Aaj Ka Rashifal 23 February 2024) कर रहा है कि 23 फरवरी को मेष राशि वालों को व्यस्त जीवन से परिवार के लिए समय निकालने की जरूरत है। इस समय आपको माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दूसरों के कार्यों में दखल देना बंद करें। यात्रा संभव है। आज के दिन किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों में दिक्कत हो सकती है। सुख के साधन जुटा पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में लोचा हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों की सेवा करें।

वृषभ राशि
आज के दिन किसी पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही ना बरतें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल दुखी हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। लव लाइफ में झमेला रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। शुक्रवार राशिफल के अनुसार वृषभ राशि वाले अपने व्यवहार को नम्र करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। शुक्रवार को धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। जमीन जायदाद के मामलों में अपने पार्टनर से धोखा खा सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें, पिता के अधूरे कार्य पूरे करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि:

23 फरवरी का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि वाले आज पुराने विवादों से मुक्त होंगे, अपने कर्मचारियों पर ध्यान दें। आज के दिन गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। किसी को गिफ्ट देना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट व कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। लव लाइफ में ज्यादा समय दें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।कार्यस्थल पर मशीनरी की खराबी कार्यों को बाधित कर सकती है, आर्थिक लाभ के योग हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशि
आज के दिन पैसा प्राप्त करने के लिए न्यू प्लान बनेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से प्रसन्नता महसूस होगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। शारीरिक शिथिलता बनी रहेगी। लव लाइफ में दिक्कत हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को बिल्वपत्र अर्पित करें। आज का राशिफल कर्क के अनुसार शुक्रवार का दिन आपके लिए व्यस्ततापूर्ण रहेगा संतान के परिणय से संबंधित रूकावट दूर होगी, नौकरी में तबादले के साथ पदोनन्नति के योग बन रहे हैं। मेहमानों का आगमन आनंद प्रदान करेगा, खर्च बढ़ेगा।

सिंह राशि

आज के दिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। काम में अनुकूलता बनी रहेगी। गिफ्ट प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में सुख का अनुभव करेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।परिवार में आज टेंशन बनी रहेगी। कोई नई समस्या हो सकती है। नौकरी में आराम रहेगा। लव लाइफ में स्थिति सामान्य रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश उपासना करें। शुक्रवार सिंह राशिफल के अनुसार आप लोग आजकल बिना बात के क्रोध कर रहे हैं, इस स्थिति को समझें फिर निर्णय लें। भूलवश हुई गलती का भुगतान करना होगा, दोस्तों की मदद करनी होगी। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।

कन्या राशि
आज के दिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। काम में अनुकूलता बनी रहेगी। गिफ्ट प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में सुख का अनुभव करेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी, जीवनसाथी की भावना की कद्र करें। संतान की उन्नति से विरोधी परास्त होंगे, व्यवसाय विस्तार में आर्थिक मदद सहायक होगी। कन्या राशि वालों की अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।

तुला राशि

आज के दिन रोजगार प्राप्ति के दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। कोई बड़ा लाभ प्राप्त होगा। बुद्धि का इस्तेमाल सोच समझकर करें। लव लाइफ में पार्टनर धोखा दे सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए पक्षियों को दाना डालें। अपने काम के साथ-साथ निजी शौक को भी पूरा करें। संतान के करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी, करोबार में मन न लगने से स्थिति बिगड़ सकती है, तुला राशि वालों को शुक्रवार को ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक आज का राशिफल के अनुसार इस राशि के लोग हिम्मत न हारें और आगे बढ़ें, समय आपका भी आएगा। मन में चीजों को लेकर कई विचार आएंगे आजीविका के साधन बढ़ेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी आएगी। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। लव लाइफ में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

आज के दिन पहले किए गए कार्य का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी में निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। लक का साथ मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य भगवान को जल दें। धनु राशि 23 फरवरी का राशिफल संकेत कर रहा है कि इस राशि के लोगों को बिना सोचे समझे कार्य को करने से बचना चाहिए। शुक्रवार को आपका समय जीवन साथी के साथ बीतेगा। मनोरंजन के कार्यों में दिन बीतेगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर राशि
आज के दिन कामकाज में अधिक ध्यान दें। भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। गुस्से पर कंट्रोल बनाए रखें। नौकरी में अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है। लव लाइफ में आपके मन की बात होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों को भोजन कराएं। मकर राशि आज का राशिफल बता रहा है कि शुक्रवार को मानसिक तनाव हावी रहेगा। आप सब के लिए सोचते हैं पर आप का कोई ध्यान नहीं रखता। अपनों से स्नेह की कमी सी लगेगी। धार्मिक आयोजनों की भूमिका बनेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कुंभ राशि

आज के दिन घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार मिल सकते हैं। जोखिम भरा कार्य कर पाएंगे। आनंद उल्लास के साथ जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चोट व रोग से नुकसान हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। कुंभ राशि 23 फरवरी के अनुसार इस राशि के व्यक्तियों को अपने व्यवहार को सुधारने की जरूरत है। निजी स्वार्थ के लिए दूसरों का नुकसान न करें। माता-पिता के मार्गदर्शन का का लाभ मिलेगा। समय रहते, बिगड़े संबंधों को सुधारें, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।

मीन राशि
आज के दिन यात्रा से लाभ के योग हैं। किसी उत्सव में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ के विवादों में ना पड़ें। लव लाइफ में गुस्सा ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए तुलसी जी को दीपक जलाएं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा, विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। मानसिक तनाव रहेगा, पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। वाहन सुख संभव है।

Related Articles

close