18 जनवरी का राशिफल: गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्धि और मानस योग बना रहे हैं। इन शुभ योगों के प्रभाव से आज वृष राशि के लोगों को कारोबार में आश्चर्यजनक उपलब्धि मिल सकती है।

सिंह राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इनके अलावा मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोग गलती की वजह से परेशान हो सकते हैं। कन्या राशि के लोग बिजनेस में रिस्क न लें, नुकसान होने की आशंका है। वहीं, बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

मेष राशि

वंडरफुल समय। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। शुभ समय का निर्माण हो रहा है। आप सितारों की तरह चमकेंगे और जिस चीज की जरूरत होगी, जीवन में उसकी उपलब्धता होगी। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि, शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन फिर भी मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि

शाम तक आय में आशातीत बढ़ोतरी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि

व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम संतान बहुत अच्छा। कुल मिलाकर शुभ समय का निर्माण होगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि

शाम तक भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

चोर चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। यद्यपि, गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। लेकिन फिर भी थोड़ी शारीरिक स्थिति गड़बड़ दिख रही है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी। आनंद की प्राप्ति होगी। जीवन में रंगीन बने रहेंगे। बड़ा ही शुभ समय है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय, प्रेम के लिए अति उत्तम समय, संतान के लिए अति उत्तम समय। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि

भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्सव सा माहौल रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि

व्यापार का विस्तार होगा। अपनों का साथ होगा। परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि

शब्द साधक की तरह दिखाई पड़ेंगे। वाणी से जिसको चाहेंगे अपनी मुट्ठी में कर लेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...