3 अक्टूबर का राशिफलः मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्धि योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को बढ़े हुए कामों से राहत मिलेगी। वृष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा । कन्या राशि के लोगों को नौकरी में मनचाहा काम मिल सकता है। और तुला राशि वालोंका इनकम सोर्स बढ़ सकता है, जानें अन्य राशि का हाल……

  1. मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
    आज का दिन अच्छा है। बीते दिनों से बेहतर समय चल रहा है। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। रोजगार की तलाश में चल रही लंबी थकान का आज अंत होगा। आप कोई अच्छीन नौकरी पा सकते हैं। खानपान को लेकर सजग रहना होगा। आज भोजन से संक्रमण का योग है। आज दाम्पत्य सुख प्राप्तो होगा और संतान से भी मनोनुकूल व्ययवहार पाएंगे। अपने पुराने मित्र से आपको एक सुंदर उपहार मिलेगा, जिसकी लंबे समय से आस लगायी थी।
  2. वृष राशि (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)
    आज (Mangalwar Ka Rashifal 3 October) सामाज‍िक और धार्मिक कार्य मे आप बढ़चढ़ कर हिस्सास लेंगे। मानसिक शांत‍ि मिलेगी। आज लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको किसी म‍ित्र से भावनात्मनक ठेस पहुंच सकती है। महिला मित्र से सहयोग प्राप्तआ होगा। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। अचानक धनव्यय की भी संभावना होगी,परिश्रम सार्थक होने की संभावना बहुत ही कम है।
  3. मिथुन राशि (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)
    आज (3 October Ka Rashifal) का दिन मिला जुला रहेगा। दूर के रिश्तेीदार का आगमन हो सकता है। घर पर कोई मांगलिक कार्य संभव है। प्रसन्निता बनी रहेगी। कारोबार में आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी से आज अनबन की संभावना है। मन शाम को किसी बात से व्येथित हो सकता है। संतान सुख के योग हैंं। धन आगमन के नए रास्तेज खुलेंगे। कानूनी अड़चनें परेशान रख सकती हैं।
  4. कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    आज (Mangalwar Ka Rashifal 3 October) पूर्ण गृह सुख मिलने का योग है। उच्चाधिकारियों को प्रसन्न करने में कामयाब होंगे। कार्यस्थcल पर किसी सहयोगी से अनबन संभव है पर आप इससे आसानी से निपट सकते हैं। विवाद को टालने की कोशिश करें। पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में आज हानि हो सकती है। आप लंबे समय से जो काम कर रहे हैं उसके पूरे होने के योग हैं।
  5. सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    आज पुरानी अतीत की कोई घटना अचानक मन को परेशान रख सकती है। बीती बातों को लेकर परेशान होने के बजाय आगे बढ़कर वर्तमान को थामें। लाभ होगा। आज आप कार्यस्थलल पर कोई नया काम शुरू करना चाहेंगे जिसे लेकर उच्चापध‍िकारी से थोड़ा मतभेद संभव है। अंत में जीत आपकी होगी। आपकी वाकपटुता काम आएगी। सेहत अच्छीह रहेगी। शत्रुओं से भय होने की संभावना है। मन अशांत तथा देवताओं से विरक्ति बढेगी।
  6. कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    आज रोगी व्यक्तिओं के लिए दिन अच्छा नहीं है। शीत प्रकृति के लोगों को स्वांस,खांसी,अपच की समस्याा हो सकती है। सामान्य व्यक्ति को भी त्वचा सम्बंधित कष्ट हो सकता है। मानसिक अशांत‍ि भी रह सकती है। आपको आज निवेश में सावधानी बरतनी चाहिए। कारोबार में नए सहयोगी जुड़ेंगे। आज धनहानि का भी योग है। खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिवार में सबका व्यंवहार अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
  7. तुला राशि (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आज (Mangalwar Ka Rashifal 3 October) आपके हाथ से ख्याति प्राप्त करने वाला कार्य हो सकता है। आप अपने मित्र की मदद से कोई नया कारोबार शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी लंबे समय से चल रहे काम पूरे होने के योग हैं। हालांकि शाम तक कई बाधाएं आएंगी पर आप हर बाधा को पार करते जाएंगे। सेहत संबंधी परेशानी आज और बढ़ सकती है। वाहन सुख व दाम्पत्य सुख भी प्राप्त होने के योग हैं।
  8. वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    आज आपको आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। दिन भर भागदौड़ बनी रहेगी। पुराने लंब‍ित काम पूरे होंगे। पठन पाठन में आपका रूझान बढ़ेगा। आज आपको धर्म कर्म में आनंद आएगा। आज परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। महिला मित्रों के सहयोग से आपको नौकरी में नई राहें तलाशने में मदद मिलेगी। प्रमोशन मिल सकता है। आज आपके शत्रु पराजित होंगे। सेहत का विशेष ध्यामन रखें।
  9. धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
    आज (Mangalwar Ka Rashifal 3 October) आपको कोई मनचाहा उपहार मिल सकता है। इससे आप पूरे दिन प्रसन्नं रहेंगे। यह एक अप्रत्या शित खुशी होगी। आज लंबी यात्रा का योग है। यात्रा में कष्ट अथवा दुर्घटना योग बन सकता है। संभलकर रहें। काम में असफलता होने से मन में अशांति रहेगी। आज उदर विकार की संभावना होगी। इन्द्रियों को बस में न रखने वाले लोग बुद्धि विकार का शिकार होंगें।
  10. मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
    आज आपका कारोबार नई गत‍ि पकड़ेगा। आज से इसकी प्रगत‍ि और ज्या दा होगी। आज आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। मन में आज थोड़ी अशांति रहेगी पर शाम तक सब ठीक होगा। आज स्वजन से मनमुटाव होने की संभावना होगी। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। आज सीने,छाती में दर्द होने की संभावना है। ह्रदय रोगी को सचेत रहना है। परिवार में सब सामान्य रहेगा। दाम्पत्य सुख में कमी रहेगी।
  11. कुंभ राशि (गू ,गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    आज (Mangalwar Ka Rashifal 3 October) का दिन सामान्यह रहेगा। बीते दिनों से चल रही योजना आज आकार लेगी। आज कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। इसमें आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा। आज आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी।सा धन प्राप्ति के योग बनेंगे पर व्य्य का भी पूर्ण योग है। खर्च पर नियंत्रण रखें। निवेश में सावधानी जरूरी है। ऐशो आराम पर आज ज्या दा खर्च संभव है। आज राजनैतिक लोगों को जन संपर्क का लाभ मिलेगा।
  12. मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज (Mangalwar Ka Rashifal 3 October) आज आपको सुबह सुबह कोई बड़ी खुशखबरी मिलने का योग है। धन के मामले में दिन अच्छा नहीं है। अचानक धनहानि का योग बन सकता है। मानसिक कष्ट के साथ असंतोष बना रहेगा आज किसी कारणवश कुटुम्ब द्रोह अथवा मन मुटाव भी संभव है। नेत्र पीड़ा हो सकती है। वाहन चलाने में सावधान रहें। खानपान को लेकर भी आपको सजग रहना होगा। परिवार में सब शांत‍ि रहेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...