आज का राशिफल: मंगलवार को पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे मेष राशि वालों का इनकम सोर्स शुरू हो सकता है और इस राशि वालों की सरकारी नौकरी में कोई विशेष ड्यूटी लग सकती है।

तुला राशि के लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कुंभ राशि वालों को बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। इनके अलावा बिजनेस में बदलाव के लिए वृश्चिक राशि वालों का दिन ठीक नहीं है। धनु राशि वालों को बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। मीन राशि वालों को नुकसान होने की आशंका है। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा।

मेष
आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। अधिकांश समय घर पर ही बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे और और जिम्मेदारियों को समझेंगे। परिवार में एकता रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है और शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ अच्छा सोचेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे। अपनी लव लाइफ को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज अच्छा रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कुछ खर्चे भी। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। इनकम अच्छी होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने काम से काम रखें और बेवजह दूसरों के कामों में दखल ना दें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ेंगे और कुछ बेवजह के खर्चे भी होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सूझबूझ आपको पसंद आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। काम के मामले में दिन बढ़िया है।

कर्क
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जीवन साथी के साथ आज का पूरा दिन बिताने का प्लान बनाएंगे। घर में खुशी रहेगी। शादीशुदा जीवन में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। पीठ के पीछे किसी की बुराई ना करें।

सिंह
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी बात को लेकर मन में निराशावादी रवैया अपना सकते हैं जिससे अपने आसपास के लोगों को भी प्रभावित करेंगे और उन्हें आपकी चिंता होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी के मामले में दिन ठीक-ठाक है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आज अपने ससुराल वालों से मिलना जुलना होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग किसी बात को लेकर तनाव में हो सकते हैं।

कन्या
आज का दिन अच्छा रहेगा और आपके मन में स्वतंत्रता वादी विचार रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। घूमने फिरने में मजा आएगा और फैमिली के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज का दिन खुशी खुशी बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला
आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। दूसरेलोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। आप हर किसी की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खास क्षेत्र मेंसफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पित होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। बच्चों का अच्छा व्यवहार देखकर माता-पिता खुश होंगे।

वृश्चिक
आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे,जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे। खुशियां कभी भी मिल सकती है। सामाजिक काम में सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा। कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे, जिससे घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु
आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, जिससे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। आपको संचार-साधनों से फायदा हो सकता है। ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव भी प्राप्त होंगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर
आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है। आपको थकान महसूस होगी। बच्चों के साथ कुछ टाइम स्पेंड करेंगे। घर पर अचानक से मेहमान भी आ सकते हैं। आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। दोस्तों से तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों को लेकर किसी तरह की परेशानी होने की संभावना है। आपको थोड़ा-सा संभलकर रहना चाहिए। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुम्भ
आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। घर पर किसी मित्र के आने से आपको ख़ुशी होगी। अपनी खुशी बरकरार रखने के लिये आपको विवादों से दूर रहना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आप किसी न किसी काम में उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आप सफल भी होंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। ऑफिस में आपकी इम्पोर्टेंस बनी रहेगी। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

मीन
आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आपको धन लाभ होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...