आज का राशिफल: तुला राशि के लोग दूसरों पर निर्भर न रहें, मकर राशि के लोगों को खर्चों पर नियंत्रण करना होगा

आज का राशिफल: 18 सितंबर को मेष राशि के लोग परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनाए रखें, अपनी बात सोच-समझकर कहें। तुला राशि के लोग दूसरों पर निर्भर न रहें, अपने काम खुद करें। मकर राशि के लोगों को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है….

मेष राशिफल
आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल आज मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आपको पूरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशिफल
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल आपके पक्ष में आयेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें।

मिथुन राशिफल
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सफलता में आ रही दिक्कते दूर होंगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। लवमेट आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।
कर्क राशिफल
भविष्य की योजनायें बनाने के लिये आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशिफल
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपमें सफलता और उच्चपद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आयेगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तुला राशिफल
धन के मामले में परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचकर चलें। आज के दिन नौकरी में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज आपको वाहन चलाने और बाहर जाने में भी सावधानी रखने की खास जरूरत है। किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका है।

वृश्चिक राशिफल
आज के दिन आप कोई पुराना कर्ज़ चुकाने में सफल होंगे वहीं पुराना फंसा पैसा मिलेगा। आज का दिन आपके लिए राजनीतिक क्षेत्र में सफलतादायक साबित हो सकता है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। हालांकि आज किसी प्रतियोगिता में आपको शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशिफल
आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए बहुत उचित नहीं है। इसलिए अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। सर्वप्रथम अपने कार्यों की सूची बना लें और जो फिर उनमें से अति महत्वपूर्ण कार्य ही पूर्ण करें. व्यापारी वर्ग यदि बड़े पैसे का लेन-देन कर रहे हैं तो लिखित रूप से इसे नोट भी कर लें।

मकर राशिफल
आज के दिन आपको पारिवारिक सहयोग से धन लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन मिश्रित फलकारक है। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है और आपको अपने पसंद की चीजें खरीदने को भी मिल सकती हैं। आपका व्य य अधिक हो सकता है।

कुम्भ राशिफल
आर्थिक तौर पर आपका समय अच्छा है। आज के दिन आपको भूमि संबंधित लाभ प्राप्त होगा। हो सकता है कि आज आपको परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। इसलिए ये ध्यान रखें कि किसी भी तरह की जल्दपबाजी में कोई काम न करें। ज्यादा बेहतर होगा कि सोचकर ही कोई फैसला लें।

मीन राशिफल
आज के दिन फालतू खर्च से बचें और थोड़े से पैसे बचाएं। अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। ऑफिस में किसी वजह से आपकी तनाव बढ़ सकता है। इस मामले में महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। इसलिए यही बेहतर होगा कि आप सूझबूझ से काम करें।

Related Articles

close