आज का राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेंगी शुभ सूचनाएं, जानें मेष से लेकर मीन राशि का हाल

7 दिसंबर 2023:

मेष राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे. प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. करियर व्यापार संतुलित बना रहेगा. सकारात्मकता सोच से काम लेंगे. सक्रियता बनाए रखेंगे. नियम से चलेंगे. मेहनत से जगह बनाएंगे. प्रलोभन में न आएं. अकारण हस्तक्षेप से बचें. अनुभवियों की सुनेंगे. स्थिरता पर बल रहेगा. बड़प्पन से काम लें. गलती चूक करने से बचें. सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ेंगे. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ेगा. नौकरीपेशा अच्छा प्रदर्शन बनाए रहेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.

शुभ अंकः 378 और 9

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुभ रंगः लाल

वृष राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवीन विषयों में रुचि दिखाएंगे. सभी क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. लाभ के अवसर बने रहेंगे. महत्वपूर्ण विषयों में रुचि दिखाएंगे. संतान अच्छा करेगी. जीत पर जोर रखेंगे. जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है. शिक्षण प्रशिक्षण के प्रयास बेहतर होंगे. नीति नियमों का पालन करेंगे. मानसिक मामले पक्ष में रहेंगे. करीबियों के साथ मिलेगा. मित्रों संग भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. बड़ी सोच रखेंगे. कौशल पर बल रहेगा. सक्रिय और सतर्क बने रहेंगे. आवश्यक कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे.

शुभ अंकः 36 7 और 8

शुभ रंगः गुलाबी

मिथुन राशि

स्वयं की उपलब्धि पर बल बनाए रखेंगे. प्रबंधन के प्रयास तेज करेंगे. भवन वाहन के मामले हल होंगे. अति उत्साह और आवेश से बचेंगे. जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें. सामंजस्यता बनाए रखें. वाणी व्यवहार पर फोकस रखें. अहंकार से बचें. व्यक्ति विशेष एवं मूल्यवान वस्तु के प्रति झुकाव रखेंगे. रक्त संबंधों को मजबूती मिलेगी. परिवार में सहजता रहेगी. परंपराएं निभाएंगे. धैर्य धर्म का पालन बनाए रखें. विनम्रता बनाए रहें. संबंधों में सकारात्मकता रखें. अपनों को आदर सम्मान दें।

शुभ अंकः 2 3 5 और 8

शुभ रंगः केले के समान

कर्क राशि

पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ाव बढ़ाएंगे. सामाजिक कामकाज में रुचि बढ़ाएंगे. बंधुजनों का सहयोग बढ़ेगा. बड़ों का आदर बनाए रखेंगे. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. व्यवसायिक अनुकूलन बना रहेगा. संबंधों में शुभता का संचार रहेगा. भाईचारा मजबूत होगा. सबको साथ लेकर चलेंगे. वाणिज्यिक विषयों पर जोर बनाए रहेंगे. सहकारिता में वृद्धि होगी. विविध मामले संवरेंगे. परिणामों से उत्साहित रहेंगे. परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. सक्रियता बनाए रखें. महत्वपूर्ण प्रयास गति लेंगे.

शुभ अंकः 2 3 7 और 8

शुभ रंग भगवा

सिंह राशि

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. कुल कुटुम्ब से करीबी बढाएंगे. भव्यता और साज संवार बनी रहेगी. शुभ कार्या से जुड़ने के अवसर बनेंगे. घर में सुख सौख्य रहेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे. जीवन स्तर सुधार पर बना रहेगा. संकोच दूर होगा. असहजताओं में कमी आएगी. धनधान्य में वृद्धि होगी. अतिथि आगमन संभव है. व्यवहार में मधुरता रहेगी. मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. पारिवारिक मामलों को गति मिलेगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

शुभ अंकः 1 3 4 और 7

शुभ रंगः स्वर्णिम

कन्या राशि

संबंधों में परस्पर स्नेह बनाए रखेंगे. रचनात्मकता के मामले संवरेंगे. कार्य व्यापार संवार लेंगे. अनुबंधों के योग बनेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. वचन निभाएंगे. बैंकिंग में रुचि लेंगे. लाभ का प्रतिशत डूंचा रहेगा. अपनों के साथ से उत्साहित रहेंगे. संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. पेशेवर मामले बेहतर बनेंगे. संकोच दूर होगा. नवाचार बनाए रखेंगे. संपर्क संवाद में सुधार होगा. सभी प्रभावित होंगे. प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे. कामकाजी प्रयास सफल होंगे. अतिथि आगमन हो सकता है।

शुभ अंकः 35 और 8

शुभ रंगः पैरट कलर

तुला राशि

रिश्तों में सहजता शुभता बनी रहेगी. आर्थिक विषय प्रभावित रह सकते हैं. दूर देश के मामले गति पाएंगे. सभी का सम्मान रखेंगे. प्रबंधन में सहज रहेंगे. बजट के अनुरूप आगे बढ़ेंगे. ऊर्जा उत्साह रखेंगे. निवेश व विस्तार की सोच बनी रहेगी. बड़ों की सलाह से चलेंगे. कामकाज में सहजता रहेगी. आवश्यक कार्यों में धैर्य दिखाएंगे. मितभाषी रहें. न्यायिक मामलों में सक्रियता आएगी. वाणी व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें. सबको जोड़ने की कोशिश करें. दिखावे में न आएं.

शुभ अंकः 367 और 8

शुभ रंगः फिरोजी

वृश्चिक राशि

करियर व्यवसाय संवार पर रहेगा. लाभ और विस्तार से उत्साहित रहेंगे. पेशेवर सफलता का प्रतिशत बढेगा. करियर कारोबार में फोकस रखेंगे. नए स्त्रोत निर्मित होंगे. लंबित धन प्राप्त होगा. पेशेवरता बनी रहेगी. रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. अवरोध दूर होंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. मित्रों से भेंट मुलाकात होगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. चहुंओर श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. अत्यावश्यक कार्या को पूरा करने का प्रयास रखेंगे. आर्थिक अवसरों में वृद्धि बनी रहेगी.

शुभ अंकः 3 7 8 और 9

शुभ रंगः सिंदूरी लाल

धनु राशि

कार्यप्रबंधन अच्छा रहेगा. सफलता और सहयोग की भावना बढ़ेगी. पैतृक पक्ष से लाभ होगा. उद्योग व्यापार में वृद्धि होगी. अनुभव को भुनाएंगे. बडी सोच बनाए रखेंगे. नीति गत विषयों को गति मिलेगी. पेशेवर इच्छित सफलता पाएंगे. असहजताएं स्वतः दूर होंगी. आवश्यक कार्यों में तेजी आएगी. लाभ का प्रतिशत संवरेगा. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. वाणिज्य व्यापार पर फोकस रहेगा. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. कला कौशल संवार पर रहेंगे

शुभ अंकः 378 और 9

शुभ रंगः स्वर्णिम

मकर राशि

भाग्यबल से परिणाम संवारेंग. महत्वपूर्ण विषयों में गति आएगी. योजनाएं बेहतर बनी रहेंगी. सभी का समर्थन रहेगा. अवसरों को भुनाएंगे. धर्मकार्यों एवं पुण्यार्जन में वृद्धि होगी. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. वरिष्ठों के सहयोग पाएंगे. आकर्षक परिणाम अर्जित करेंगे. करियर में तेजी आएगी. लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. उपलब्धियां उत्साह बढ़ाएंगी. उद्योग व्यापार में महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे. साख सम्मान में बढ़ोत्तरी बनी रहेगी. वार्ताएं सफल होंगी. आस्था और विश्वास बढ़ेगा.

शुभ अंकः 2789

शुभ रंगः डीप ब्राउन

कुंभ राशि

कामकाज में ढिलाई व लापरवाही न करें. परिजनों का भरोसा बनाए रखें. स्वजनों की मदद उत्साहित रखेगी. करियर कारोबार में पेशेवरता रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजगता रहेंगे. अनुशासन अनुपालन बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा. जीवनशैली आकर्षक रहेगी. समकक्षों का सहयोग मिलेगा. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. आर्थिक विषयों पर फोकस बढ़ाएं. बड़प्पन से काम लें. महत्वपूर्ण कार्यों को करने में जल्दबाजी न दिखाएं. शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे.

शुभ अंकः 3 7 और 8

शुभ रंगः हल्का भूरा

मीन राशि

करीबियो की खुशियों को बढ़ाएंगे. साझेदारी के मामले संवार पर रहेंगे. उद्योग व्यापार में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. लाभ एवं विस्तार सफलता बढ़ेगी. दैहिक संकेतों पर ध्यान देंगे. नियमों की अनदेखी से बचेंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. सक्रियता लाएंगे. योजनाओं में गति रखेंगे. मित्र संबंधों में सफलता मिलेगी. नेतृत्व करने की कोशिश रहेगी. व्यवस्था में भरोसा बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा. जीवनसाथी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

शुभ अंकः 367 और 8

शुभ रंगः आम्र समान

Related Articles

close