आज का राशिफल : मिथुन राशि में चंद्रमा, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Today's horoscope: Moon in Gemini, know the condition of all 12 zodiac signs

20 अगस्त 2025 राशिफल: सभी राशियों का दैनिक फल

आज बुधवार, 20 अगस्त 2025 को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा।

मेष राशि के जातकों के लिए सुबह का समय शुभ रहेगा। सरकारी लाभ और व्यापार में फायदा होगा।
वृषभ राशि वालों को मित्रों से खुशी मिलेगी और निवेश की योजना बनेगी, लेकिन वाणी पर संयम जरूरी रहेगा।
मिथुन राशि के लिए दिन उत्साहभरा रहेगा। कठिन काम आसानी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्क राशि को सुबह मानसिक उलझन और खर्च बढ़ने का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दोपहर बाद हालात सुधरेंगे।
सिंह राशि वालों को क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी।
कन्या राशि को परिजनों और दोस्तों से लाभ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ योग हैं।
तुला राशि की सुबह तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद कार्यस्थल पर सुधार होगा।
वृश्चिक राशि को स्वास्थ्य और व्यापार में सावधानी रखनी होगी। वाणी पर नियंत्रण लाभ देगा।
धनु राशि के लिए दिन मिश्रित फलदायी है। आध्यात्मिकता से शांति मिलेगी।
मकर राशि वालों को दोपहर के बाद स्वास्थ्य और खर्च पर ध्यान देना होगा।
कुंभ राशि को सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे।
मीन राशि का दिन सुख-शांति से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ और अधूरे काम पूरे होंगे।

Related Articles