आज का पंचांग: शुक्रवार को सर्वाथ सिद्धि योग, ना करें शुभ कार्य

Today's Panchang: Sarvath Siddhi Yoga on Friday, do not do auspicious work

हैदराबाद: आज 18 जुलाई, 2025 शुक्रवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप काल भैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छी नहीं है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.

18 जुलाई का पंचांग

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास- श्रावण
  3. पक्ष- कृष्ण पक्ष अष्टमी
  4. दिन- शुक्रवार
  5. तिथि- कृष्ण पक्ष अष्टमी
  6. योग- सुकर्म
  7. नक्षत्र- अश्विनी
  8. करण- बलव
  9. चंद्र राशि- मेष
  10. सूर्य राशि- कर्क
  11. सूर्योदय- सुबह 06:03 बजे
  12. सूर्यास्त- शाम 07:27 बजे
  13. चंद्रोदय- देर रात 12.06 बजे (19 जुलाई)
  14. चंद्रास्त- दोपहर 12.54 बजे
  15. राहुकाल- 11:05 से 12:45
  16. यमगंड- 16:06 से 17:46

इस नक्षत्र में शुरू कर सकते हैं व्यापार
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में रहेंगे. नक्षत्र गणना में अश्विनी पहला नक्षत्र है. इसका विस्तार मेष राशि में 0 से 13.2 डिग्री तक होता है. इसके देवता अश्विनी कुमार हैं, जो जुड़वा देवता हैं और देवताओं के चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध हैं. इसके स्वामी ग्रह केतु हैं. यह नक्षत्र यात्रा करने, हीलिंग, ज्वेलरी बनाने, अध्ययन की शुरुआत, वाहन खरीदने/बेचने के लिए अच्छा माना जाता है. नक्षत्र का वर्ण हल्का और तेज होता है. खेल, सजावट और ललित कला, व्यापार, खरीदारी, शारीरिक व्यायाम, गहने पहनने और निर्माण या व्यापार शुरू करने, शिक्षा और शिक्षण, दवाएं लेने, ऋण देने और लेने, धार्मिक गतिविधियों, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने के कार्य भी इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:05 से 12:45 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Related Articles