आज मुख्यमंत्री की शादी है : मिलिये मुख्यमंंत्री की दुल्हनिया से….दूसरी बार दुल्हा बन रहे CM की नयी नवेली पत्नी है डाक्टर…जानिये उनके बारे में

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दुल्हा बनेंगे। 48 साल की उम्र में भगवंत दूसरी शादी डा गुरदीप कौर के साथ करने जा रहे हैं। साल 2016 में भगवंत मान का पहली पत्नी के साथ तलाक हो गया था। छह साल बाद अपनी नयी जिंदगी भगवंत मान शुरू करने जा रहा हैं। इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे, वहीं दिल्ली सरकार के कई मंत्री और पंजाब के कई मंत्री व विधायक भी शादी में बाराती बनेंगे।

मुख्यमंत्री की शादी सिक्ख परंपराओं के मुताबिक होगी। आनंद कारज के तहत शादी होगी। दोपहर करीब 12 बडे सरकारी निवास पर होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद रहेंगे। भगवंत मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर 32 साल की है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान 48 साल के हैं। गुरप्रीत पेहवा कस्बे की रहने वाली है। भगवंत मान के होने वाले ससुराल पक्ष के लोग एक सप्ताह से चंडीगढ़ में हैं। कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान साल 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे. इस दौरान उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भगवंत मान की पहली पत्नी इंदरप्रीत से तलाक हुआ था। पहली पत्नी के साथ दोनों बच्चे ( बेटा-बेटी) अमेरिका में ही रहते हैं। तीन महीने पहले मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण में दोनों बच्चे आये थे। भगवंत मान की मां और बहन ने उनके लिए लडकी ढूंढी है।

गुरप्रीत कौर का परिवार पंजाब के राजपुरा में रहता है और वो मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं. गुरप्रीत कौर पेशे से एमबीबीएस हैं और भगवंत मान के परिवार को पिछले करीब डेढ़ साल से जानती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close