Maha Kumbh में नहाती महिलाओं के वीडियो बनाकर बेचने का आरोप, Prayagraj के Youtubers समेत तीन गिरफ्तार

Youtubers from Prayagraj

Maha Kumbh : गुजरात पुलिस ने महाकुंभ में नहाती महिलाओं के वीडियो बनाकर बेचने के मामले में प्रयागराज के यूट्यूबर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर इस तरह के वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम पर अपलोड करने का आरोप है।
छानबीन में इनके पास से महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं।

Maha Kumbh : दरअसल, गुजरात पुलिस राजकोट स्थित एक अस्पताल में महिलाओं के चेकअप के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए जाने के मामले की जांच कर रही थी। इसी सिलसिले में उसने महाराष्ट्र के लातूर से प्रज्वल अशोक तेली और सांगली से प्रज राजेंद्र पाटिल को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के आधार पर प्रयागरात के यूट्यूबर चंद्रप्रकाश फूलचंद को गिरफ्तार किया।

Maha Kumbh : जानकारी के मुताबिक, चंद्रप्रकाश के चैनल पर महाकुंभ के 55 से 60 वीडियो अपलोड किए गए थे। जांच में पता चला कि तीनों ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो दूसरे चैनलों को भी बेचे थे। पुलिस को संदेह है कि ये लोग देशभर के कई अस्पतालों के सीसीटीवी कैमरों को हैक किया है और स्त्री रोग विशेषज्ञों के चैंबर में महिलाओं के चैकअप के वीडियो लीक करते हैं।

Related Articles

close