DPS को बम से उड़ाने की धमकी: “स्कूल में बम रखा है, उड़ा दिया जायेगा” दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल खाली कराया गया

DPS SCHOOL : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल-दहलाने वाली खबर सामने आने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गयी है। खबर के बाद बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शुक्रवार (2 फरवरी ) को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने स्कूल परिसर को तुरंत खाली करा लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।
स्कूल की प्रिंसिपल को एक मेल मिला जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल मिलने की खबर फैलते ही पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पूरा कैंपस खाली करा लिया गया। मेल मिलने की खबर फैलते ही पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पूरा कैंपस खाली करा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस एंटी बम स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची है।
पुलिस को अब तक की जांच में कुछ नहीं मिला है। हालांकि पुलिस अभी भी जांच जारी रखे हुए है। मौके पर डॉग स्क्वायड भी पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए। स्कूल प्रशासन ने भी बच्चों की आज की छुट्टी कर दी। सभी बच्चों को मेन गेट की जगह गेट नंबर तीन से बाहर निकाला गया।









