धनबाद यदि आप ओल खाने के शौकीन हैं, तो हो जाएं सावधान! जी बिलकुल… ऐसा ही एक वाकया जिले के बलियापुर प्रखंड के सीतलपुर गांव का है। जहां पर ओल खाने के शौकीन परिवार ओल खाने के बाद परिवार के सभी 6 सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए। उसकी बाद उन सब को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा जहां उनका इलाज चल रहा है और अब स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शीतलपुर प्रखंड के ओल खाने के शौकीन एक परिवार पास के जंगल से ओल लाने गए। जंगली ओल लेकर आने पर दूसरे दिन ओल की सब्जी बनाकर परिवार के सभी सदस्यों ने खाई। भोजन करने के बाद सबों कि तबीयत खराब होने लगी।सभी एक एक कर बेहोश होने लगे और उल्टी दस्त होने लगी।

आनन फानन में सबों को बलियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।उसके बाद मरीज की स्थिति देख कर इलाज शुरू किया गया, परंतु स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां सभी का इलाज चल चल रहा है। सभी की स्थिति में सुधार हो रहा है।चिकित्सक इसे फूड पॉइजनिंग का केस मान रहे हैं। तबीयत बिगड़ने वालों में रामदेव मुर्मू, आदित्य मुर्मू, सादमुनि मुर्मू, राजीव मरांडी, अजय मरांडी, द्रौपदी देवी शामिल हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...