iPhone पर WhatsApp चलाने वालों की मौज…अब एक ही ऐप में चलेंगे 2 अकाउंट…जानें कैसे करें एक्टिव

Great News for iPhone WhatsApp Users: Now Run Two Accounts in a Single App—Here's How to Activate It.

WhatsApp : ने अब iPhone यूजर्स के लिए भी एक ऐप में दो अकाउंट चलाने की सुविधा शुरू कर दी है। इससे पहले यह सुविधा केवल एंड्रॉयड फोन में उपलब्ध थी। अब आप अपने iPhone पर दो अलग नंबरों से WhatsApp इस्तेमाल कर सकते हैं और एक क्लिक में अकाउंट स्विच कर सकते हैं।

एक ही ऐप में दो अकाउंट

इस नए फीचर से iPhone यूजर्स को काम और पर्सनल दोनों बातचीत के लिए अलग WhatsApp रखने की जरूरत नहीं होगी। जिस अकाउंट में आप एक्टिव हैं, उसकी प्रोफाइल फोटो नीचे दिखाई देगी, जिससे आसानी से पहचान हो जाएगी। नीचे दिए गए टैब बटन पर क्लिक करके आप तुरंत अकाउंट बदल सकते हैं।

Cross Platform Chat Transfer

iPhone यूजर्स अब चैट ट्रांसफर फीचर का भी फायदा उठा सकते हैं। इस फीचर से iOS और एंड्रॉयड डिवाइस के बीच चैट हिस्ट्री, फोटो, वीडियो और फाइल्स ट्रांसफर करना आसान हो गया है। यूजर्स अब क्लाउड बैकअप के बिना सीधे दूसरे फोन में डेटा भेज सकते हैं।

Free Up Space फीचर जल्द आएगा

WhatsApp जल्द ही नया स्टोरेज टूल भी लॉन्च करने वाला है। इस फीचर से यूजर्स बड़ी फाइलों को चैट से सीधे डिलीट कर सकेंगे। अब पूरे डेटा को हटाने की जरूरत नहीं, बल्कि केवल चुनी हुई बड़ी फाइलें हटाई जा सकेंगी। इसमें टेक्स्ट संदेश को छोड़कर सिर्फ मीडिया हटाने का विकल्प भी होगा, जिससे फोन का स्टोरेज बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close