श्रीकृष्ण की वो 5 भविष्यवाणियाँ जो आज बन चुकी हैं कड़वी हकीकत, क्या आप भी महसूस कर रहे हैं ये बदलाव?

भगवान श्रीकृष्ण (Shree Krishna) ने महाभारत काल में ही वह सबकुछ देख लिया था जो कलयुग में घटने वाला था। जब पांडव जुए में सब कुछ हारने के बाद वनवास को जा रहे थे, तब युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से एक ऐसा सवाल किया, जिसका जवाब आज की दुनिया को हिला देने वाला है।

पांडवों के वन से लौटने के बाद श्रीकृष्ण ने जो रहस्य खोले, वो आज कलयुग की सच्चाई बनकर हमारे सामने हैं। पढ़िए, वो 5 घटनाएं जो आज के समाज में पूरी तरह सच साबित हो रही हैं…

1. बोल कुछ, करें कुछ — सत्ता का दोहरा चरित्र

युधिष्ठिर ने बताया कि उन्होंने एक दो सूंड वाला हाथी देखा। श्रीकृष्ण ने कहा, यह इस बात का संकेत है कि कलयुग में ऐसे शासक होंगे जो बोलेंगे कुछ और करेंगे कुछ। जनता के साथ दोहरा व्यवहार होगा और हर तरफ शोषण का साम्राज्य होगा।

2. वेद पढ़ेंगे, पर मरेगा लालच में इंसानियत

अर्जुन ने देखा एक पक्षी जिसके पंखों पर वेद लिखे थे, लेकिन वह मरे हुए जानवर का मांस खा रहा था। श्रीकृष्ण बोले – ये संकेत है कि कलयुग में जो लोग ज्ञानियों की तरह दिखेंगे, उनका अंतर्मन लालच और छल से भरा होगा

3. मातृत्व के मोह में अवरुद्ध होगा विकास

भीम ने देखा एक गाय अपने बछड़े को इतना चाट रही थी कि वह लहूलुहान हो गया। श्रीकृष्ण बोले – कलयुग में अत्यधिक ममता बच्चों के विकास को रोक देगी। माता-पिता दूसरों के साधु पुत्रों की पूजा करेंगे, पर अपने बच्चे के त्याग से दुखी हो जाएंगे।

4. भूखा रहेगा भूखा, अमीर करेगा दिखावा

सहदेव ने देखा कि सात भरे कुओं के बीच एक कुआं सूखा पड़ा था। श्रीकृष्ण ने कहा – ये संकेत है कि कलयुग में अमीर अपने ऐशो-आराम पर करोड़ों खर्च करेगा, लेकिन बगल में कोई भूखा मर जाए, तब भी उसकी मदद नहीं करेगा।

5. जब सब हार जाए तो हरिनाम ही बनेगा सहारा

नकुल ने देखा एक बड़ी चट्टान सब कुछ तोड़ती चली गई लेकिन एक नन्हा पौधा उसे रोक पाया। श्रीकृष्ण ने कहा – कलयुग में आध्यात्मिक नाम स्मरण (हरिनाम) ही वह शक्ति होगा जो गिरते हुए मनुष्य को संभालेगा।

श्रीकृष्ण की ये 5 भविष्यवाणियां सिर्फ पौराणिक कथाएं नहीं, बल्कि आज का आईना बन चुकी हैं। क्या आप भी इन संकेतों को अपने आस-पास महसूस कर रहे हैं?

Related Articles