KBC में देश की नयी संसद को लेकर पूछा गया ये दिलचस्प सवाल, क्या आपको पता है ये कठिन सवाल का जवाब

नई दिल्ली। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन चल रहा है। देश के इस सबसे पापुलर क्विज शो में कई ऐसे सवाल है, जो आपकी जानकारी के लिए बेहद जरूरी है और कंपिटेटिव एग्जाम को लेकर भी बहुत फायदेमंद होते हैं। बुधवार को अमिताभ बच्चन ने शानदार तरीके से खेल की शुरुआत की। वैशाली नाम की कंटेस्टेंट के साथ खेलते हुए 6 लाख 40 हजार और 12 लाख 50 हजार के लिए काफी खास सवाल पूछे। ये सवाल ना सिर्फ काफी नये हैं, बल्कि आज के युवाओं के लिए इसका उत्तर जानना भी बेहद जरूरी है।

ये था 6 लाख 40 हजार का सवाल
पुणे में किस संस्थान ने 2022 में महिलाओं के अपने पहले बैच को प्रवेश दिया था?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑप्शन्स
A. भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान
B. डेक्कन कॉलेज
C. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
D. सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय

सही जवाब- C. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
इस जवाब को देने को लिए वैशाली ने ऑडियंस पोल का सहारा लिया, जिसके बाद उन्हें सही जवाब मिला। इसके बारे बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि बीते साल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NDA ने पहली बार महिलाओं के पहले बैच को एडमीशन दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये था 12 लाख 50 हजार का सवाल
भारत की नई संसद के डिजाइन का उत्तरदायित्व इनमें से किस वास्तुकार को दिया गया था?
A. बिमल पटेल
B. नॉर्मन फॉस्टर
C. ब्रिंदा सोमय्या
D. बीवी दोशी
सही जवाब- A. बिमल पटेल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close