शहीद करमजीत सिंह के नाम से जाना जाएगा हजारीबाग का ये फेमस चौक
This famous square of Hazaribagh will be known by the name of Shaheed Karamjit Singh

हजारीबाग के जुलू पार्क रोह और होली क्रॉस रोड को अब शहीद करमजीत पथ के नाम से जाना जाएगा. इसके साथ ही पैगोडा चौक को शहीद करमजीत चौक के नाम से जाना जाएगा. शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी के अंतिम अरदास पर सोमवार को गुरु गोविंद सिंह रोड गुरुद्वारा में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने यह घोषणा की है.
विधायक ने बताया कि नामकरण के लिए उन्होंने संबंधित मंत्री और सचिव से बात की है. दोनों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां पर शहीद कैप्टन करमजीत के नाम का नया बोर्ड लगाया जाएगा.
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कैप्टन करमवीर ने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिया उनके इस योगदान को याद रखने और उनका सम्मान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है.
जुलू पार्क और होली क्रोस रोड और पैगोडा चौक को शहीद के नाम से याद कर कैप्टन करमजीत को हम हमेशा अपने दिलों में रख सकेंगे. पूरे हजारीबाग के लोगों के लिए उनके प्रति यह श्रद्धांजलि होगी.









