झारखंड कैबिनेट ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग के इन अधिकारियों को मिले प्रोन्नति, भूतलक्षी प्रभाव से मिलेगा लाभ
Jharkhand Cabinet Breaking: These officers of the Education Department got promotion, will get benefit with retrospective effect

Jharkhand Cabinet : हेमंत कैबिनेट में आज स्कूल शिक्षा विभाग को लेकर कई अहम फैसले लिये। शिक्षा विभाग के एक अहम प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए हेमंत कैबिनेट ने झारखंड अवर शिक्षा सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों के प्रोन्नति को हरी झंडी दे दी है।
कैबिनेट ने झारखंड अवर शिक्षा सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों को राज्य शिक्षा सेवा वर्ग 2 के पद पर भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति का फैसला लिया है। इस फैसले का लाभ तीन सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलेगा। हाईकोर्ट के फैसले के तहत 12.11.2011 के भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति का लाभ दिया जायेगा।
झारखंड सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और निवेश को गति देने वाले 14 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस बैठक में कई दूरगामी निर्णय लिए गए, जिनका सीधा लाभ राज्य के युवाओं, निवेशकों और प्रशासनिक ढांचे को मिलेगा।
1. औद्योगिक निवेश के लिए विदेश यात्रा को स्वीकृति:
कैबिनेट ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को स्पेन और स्वीडन यात्रा की स्वीकृति दी है। यह दौरा 19 से 27 अप्रैल तक प्रस्तावित है। इस यात्रा का उद्देश्य झारखंड में माइनिंग और सोलर एनर्जी क्षेत्र में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना है। सरकार का मानना है कि इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा।
2. जल संसाधन विभाग में नौकरी की राह आसान:
जल संसाधन विभाग में क्षेत्रीय कार्यालयों के लिपिक पदों पर नियुक्ति को लेकर “क्षेत्रीय लिपिक नियमावली 2025” के गठन को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इस नियमावली के लागू होने से विभागीय प्रक्रियाएं पारदर्शी होंगी और नियुक्तियों की प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।