झारखंड: कई जिलों में होगी बूंदाबांदी, दो दिन बाद कंपकंपी छूटाने वाली ठंड का दिखेगा कहर

Jharkhand: There will be drizzle in many districts, after two days the havoc of shivering cold will be seen.

Jharkhand Weather News Hindi: झारखंड में मौसम की राहत अब खत्म होने वाली है। झारखंड में फिर तेजी से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का दावा है कि झारखंड में कंपकंपाने वाली ठंड लौटने वाली है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र में हुई हल्की वर्षा का असर देखने को मिल रहा है। झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

 


28 और 29 दिसंबर को बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा। वहीं, बादल छटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरवाट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड में वृद्धि होगी।मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के रास्ते एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर झारखंड के कुछ हिस्सों में हो सकता है।

 

राज्य के पश्चिमी व निकटवर्ती उत्तरी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।वहीं, 29 दिसंबर को भी राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य भर में 26, 27, 30 व 31 दिसंबर को सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा, हालांकि आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

 

 

 

कोहरे का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। 27 दिसंबर को रांची में भी सुबह में हल्के दर्जे का धुंध और कोहरा छाया रहेगा तो दिनभर मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम बदलने से बच्चों व बुजुर्गों को सेहत का ख्याल रखना जरूरी है।

 

 

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को ले बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई है। राज्य में आने वाले दिनों मौसम बदलने वाला है। कुछ जगहों पर हल्के दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया है और अगले दो दिनों तक राज्य में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

 

झारखंड में पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो गया है, जिसके कारण राज्य में ठंड और शीतलहर के कारण लोग परेशान हो सकते हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के बीच झारखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। पिछले 24 घंटों में राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा और दिन में साफ आकाश देखने को मिला।

 

 

रांची में भीनी-भीनी धूप का आनंद लिया गया. हालांकि आज भी उत्तरी झारखंड में कुछ हिस्सों में आंशिक बादल दिख सकते है जबकि बाकी हिस्सों में आसमान पूरी तरह साफ दिखेगा।मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोम और हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय घना कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता हैं. खासकर झारखंड के उत्तर भाग में जैसे पलामू, लातेहार, कोडरमा, गढ़वा, लोहरदगा, चतरा आदि में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी दिखाई दे सकते हैं।

Related Articles