रांची: झारखंड PSC के अभ्यर्थियों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। सिविल सेवा परीक्षा पैटर्न में जेपीएससी फिर बदलाव करने जा रहा है। इसके लिए नियुक्त कमेटी की अनुशंसा पर राज्य सरकार फैसला करेगी। आपको बता दें कि पिछले दिनों तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी थी, जिसमें वन एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल खियांग्ते अध्यक्ष, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह तथा कार्मिक सचिव वंदना दादेल मेंबर थे।

हालांकि जेपीएससी के नियमावली में सुधार हुए ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है। संशोधन के बाद सातवीं से 10वीं सिविल सेवा परीक्षा ली गयी थी, जिसके बाद इसमें फिर से बदलाव किया जा रहा है। । जानकारों की माने तो संसोधन के बाद ही अब नयी परीक्षा होगी। नियमावली में बदलाव को लेकर आयोग की ओर से कार्मिक को प्रस्ताव दिया गया था, जिसके बाद कमिटी गठित की गयी है।

जेपीएससी के सिलेबस में बदलाव की है व्यापक गुंजाइश


• चार जीएस पेपर होते हैं। सभी पेपर 200-200 अंक के होते हैं। मेरिट लिस्ट दूसरा पेपर और चार जीएस पेपर के अंक को जोड़ कर निकाला जाता है। इस तरह से कुल अंक 950 होता है, जिसपर उम्मीदवारों का चयन होता है।
• पहला पेपर जेनरल हिंदी और अंग्रेजी का होता है। यह 100 अंकों का होता है। यह पेपर क्वालिफाइंग है। इस पेपर में पास होने के लिए 30 अंक लाने होते हैं।
• उम्मीदवारों का चयन 950 अंक की मुख्य परीक्षा पर किया जाता है। इसमें पहला पेपर जेनरल हिंदी-अंग्रेजी, दूसरा पेपर लैंग्वेंज-लिटरेचर और चार पेपर जीएस का होता है।
• दूसरा पेपर लैंग्वेज-लिटरेचर का होता है। यह 150 अंकों का होता है। इसमें 15 विभिन्न तय भाषाओं में से चुनना होता है।
• इसके अलावा 100 अंकों का साक्षात्कार होता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...