झारखंड पुलिस ट्रांसफर: आधा दर्जन थाना प्रभारी समेत 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले, देखिये लिस्ट किसे कहां भेजा गया …
Jharkhand Police Transfer: More than 10 policemen including half a dozen station in-charges transferred, see the list of who was sent where...

Jharkhand Police Transfer । धनबाद जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के आदेश पर पुलिस निरीक्षक स्तर के कई अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस आदेश के तहत जिले के आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारियों को बदला गया है।
यहां देखें लिस्ट…

आदेश के अनुसार कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। इसके तहत प्रवीण कुमार, जो अब तक बैंक मोड़ थाना के प्रभारी थे, उन्हें अब कतरास थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं कतरास थाना के प्रभारी रहे असित कुमार को बैंक मोड़ थाना की जिम्मेदारी दी गई है।इसी क्रम में अजीत भारती, जो तोपचांची थाना के प्रभारी थे, उन्हें निरसा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं निरसा थाना के प्रभारी अनिल शर्मा को जोड़ापोखर सर्किल का सर्किल निरीक्षक बनाया गया है।इसके अलावा जोड़ापोखर सर्किल निरीक्षक आशुतोष कुमार को चिरकुंडा थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय को साइबर थाना भेजा गया है।ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। लव कुमार को तोपचांची थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश को साइबर थाना से हटाकर ट्रैफिक थाना का प्रभार दिया गया है।
राजेश कुमार को अभियोजन कोषांग प्रभारी से सिंदरी थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार को कोर्ट सुरक्षा शाखा में भेजा गया है।इसी क्रम में कोर्ट सुरक्षा शाखा में तैनात मोहम्मद रुस्तम को कतरास सर्किल में पदस्थापित किया गया है, जबकि कतरास सर्किल में कार्यरत मुकेश कुमार को अभियोजन कोषांग का प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी के इस आदेश के बाद जिले के कई थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों ने पदभार संभालना शुरू कर दिया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संभालने में मदद मिलेगी।









